शोधकर्ताओं ने हॉर्मोन में बदलाव को इसका प्रमुख कारण माना है। शरीर में एस्ट्रोजन के उतार-चढ़ाव  बढ़ जाता है। दुनियाभर में 17% महिलाएं और 8.6& पुरुषों को सिरदर्द की शिकायत होती है। 

विशेषज्ञों का क्या कहना है?

अध्ययनों के आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है कि 6 में से एक व्यक्ति को कभी न कभी सिरदर्द होता है। आज के समय में महिलाएं नौकरी के साथ घर का काम संभालती हैं, इसी कारण उनमें माइग्रेन की समस्या अधिक है। 

सिरदर्द के विभिन्न प्रकार क्या हैं?

सिरदर्द तीन प्रकार के होते हैं। आगे जानिये नाम 

1. तनाव सिरदर्द 

तनाव सिरदर्द सबसे आम प्रकार का सिरदर्द है। इसमें आप सिर के आसपास जकड़न, कंधों और गर्दन में दर्द महसूस कर सकते हैं। 

2. माइग्रेन 

माइग्रेन में तीव्र या गंभीर दर्द होता है। पहले चरण में मूड में बदलाव, गर्दन में अकड़न का कारण बनता है। दुसरे चरण में दृष्टि हानि या बाहों और पैरों में सुइयां चुभना ऐसे लक्षण होते हैं। 

3. क्लस्टर सिरदर्द 

ये भी एक प्रकार का सिरदर्द है जिसमें चक्रीय रूप से सिरदर्द होता है जैसे एक दिन में कई बार  प्रत्येक 15 मिनट से तीन घंटों तक भी हो सकता है। इसमें आँखों में पानी आना या नाक में अकड़न भी होती है। 

कैसे मिलेगी राहत?

सिरदर्द एक गंभीर रोग है, जो आपको लम्बे समय तक परेशान कर सकती है। इसलिए इसे पूर्णतया ठीक करने का एक मात्र उपाय है कि आप योग और मैडिटेशन का सहारा लें। 

सिरदर्द के घरेलू उपाय जानना चाहते हैं तो नीचे लिंक पर क्लिक करें 

Click Here