आज कल लोग ज्यादातर बैठे रहते हैं, शारीरिक गतिविधि बहुत कम करते हैं जिस वजह से पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
credit - getty images
खट्टी डकारें आना पाचन संबंधी समस्या है और ये गंभीर हो सकती है यदि समय रहते इलाज न किया जाए। आगे आपको घरेलू नुस्खे बताये गए हैं, जरूर अपनाएं -
credit - getty images
भोजन के बाद दही मथकर उसमें काली मिर्च, काला नमक मिलाकर खाने से पेट में गैस नहीं बनती और खट्टी डकारें भी नहीं आती।
credit - getty images
आधे कप गुनगुने पानी में 2-3 बूँदें पुदीने के रस की मिलाएं और पी जाएँ। खट्टी डकार की समस्या खत्म हो जाती है।
credit - getty images
दोपहर के भोजन के बाद छाछ का सेवन करें, इसमें धनिया के पत्ते, जीरा, अजवाइन मिलाकर पीने से एसिडिटी की समस्या दूर होती है।
credit - getty images
तवे पर जीरा भूनकर गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से गैस और डकार की समस्या खत्म होती है।
credit - getty images
मेथी का पानी खट्टी डकार, एसिडिटी और गैस को दूर करने के लिए रामबाण है।
credit - getty images
एक गिलास पानी में एक नीम्बू निचोड़ें और उसमें काला नमक और काली मिर्च मिलाएं और फिर पी जाएँ। खट्टी डकारों को रोकने में उपयोगी हैं।
credit - getty images