कोरोना के बाद शरीर को ठीक होने में कई महीनों का समय लग सकता है क्यूंकि इस बीमारी में बॉडी बहुत कमजोर हो जाती है।

क्या-क्या होती हैं समस्याएं? और उपचार जानिए 

1. शारीरिक कमजोरी 

कोरोना ठीक होने के बाद सबसे ज्यादा परेशानी शारीरिक कमजोरी की होती है। कोरोना शरीर को अंदर से खोखला कर देता है। इसलिए कोविड के बाद लम्बे समय तक कमजोरी बनी रहती है।

शारीरिक कमजोरी का उपचार 

आप अपने आहार में दूध, ड्राईफ्रूट्स, विटामिन-सी युक्त फल, चकुंदर, पालक और अंजीर का सेवन शामिल करें। इसके साथ ही च्यवनप्राश का सेवन भी जरूर करें।

2. खांसी ठीक न होना 

इसका मुख्य लक्षण ही खांसी है और कोरोना ठीक होने के बाद भी खांसी बनी रहती है।

 खांसी ठीक न होने का उपचार  

हल्दी वाले दूध का सेवन रात को सोते समय अवश्य करें। आप चाहें तो साथ में एक चुटकी केसर भी मिला सकते हैं। इससे आपको जल्दी आराम मिलेगा।

3. बालों का झड़ना 

कोविड के दौरान और उसके बाद बाल तेजी से झड़ते हैं क्यूंकि शारीरिक कमजोरी बहुत आ जाती है। ध्यान न दिया जाए तो कुछ ही महीनों में बाल गायब हो जाएंगे।

 बालों का झड़ने का उपचार 

विटामिन ए, इ और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स आहार में शामिल करें और बालों पर आंवले के चूर्ण में दही मिलाकर लगाएं। इससे बाल झड़ने रुक जाएंगे, साथ ही चमकदार भी होंगे।

छाती और फेफड़ों में जमा बलम बाहर निकालने के घरेलू उपाय 

Click Here