सीने में जलन की समस्या खराब खान-पान की आदतों से होती है। इसके अलावा एसिड रिफ्लक्स के कारण भी ये समस्या होती है।

सीने में जलन के लक्षण

- पेट भरा हुआ महसूस होना  - पेट में जलन  - पेट के ऊपरी हिस्से में सूजन  - जी मचलाना या उल्टी होना

सीने में जलन के घरेलू उपचार 

केला 

केला बहुत ही गुणकारी फल है। सीने में जलन और एसिडिटी को दूर करने के लिए दिन में 2 केले अवश्य खाएं।

अंगूर का ताजा रस

अंगूर का ताजा रस 50 ग्राम रोजाना पीने से हाजमे की खराबी, पेट का फूलना, कब्ज़, अफारा आदि में आराम देता है।

बादाम 

7 बादाम रात को भिगोकर रख दें और सुबह इसका छिलका उतारकर खाएं। सीने में जलन की समस्या दूर होगी। ग़ुरबंदी गिरी ही खाएं।

ठंडा दूध 

एक गिलास ठंडे दूध में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से सीने में जलन की समस्या से राहत मिलती है।

पेट फूलना और वात बनने का आयुर्वेदिक उपचार जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें