चेहरे की खूबसूरती का तो हर कोई ध्यान रखता है लेकिन सर्दियों में एड़ियां बहुत फटती हैं, इसलिए इनका उपचार करना भी आवश्यक है।
credit - getty images
स्त्रियों में फ़टी एड़ियों की समस्या अधिक पाई जाती है क्यूंकि सारा दिन चप्पल में काम करने से भी ये समस्या होती है।
credit - getty images
वैसे तो बजट में कई क्रीम उपलब्ध हैं लेकिन आपको पहले हमेशा घरेलू उपचार ही करने चाहिए। आइये आगे जानते हैं -
credit - getty images
गुलाब जल में थोड़ी सी मात्रा में ग्लिसरीन मिलाकर मिश्रण बनाएं और इसे फटी एड़ियों पर लगाएं। एड़ियां नरम हो जाएँगी और फटनी बंद हो जाएँगी।
credit - getty images
फटी एड़ियों को ठीक करने के लिए चावल के आटे में शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे पेस्ट को सूखने तक एड़ियों पर लगाएं और बाद में धो लें।
credit - getty images
पैरों में नमी बनाये रखने के लिए शहद को थोड़े से पानी में मिलाकर घोल बना लें और इसमें एड़ियां डुबो दें। जल्द राहत मिलेगी।
credit - getty images
जोजोबा आयल एक बहुत अच्छा मॉइस्चराइजर है। इसमें ओटमील पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लें और प्रभावित जगह पर लगाएं, फिर गुनगुने पानी से धो लें।
credit - getty images
मक्खन फटी एड़ियों के लिए रामबाण है। इसे एड़ियों पर अच्छे से लगाएं और जुराबें डालकर रखें। 3 दिनों में फर्क दिखने लगेगा।
credit - getty images