पेट में कीड़े होना आम समस्याओं में से एक है और बच्चों को ज्यादातर ये समस्या होती है। इस कारण भूख अधिक लगती है लेकिन सेहत नहीं बनती।

पेट में कीड़े के लक्षण

- जीभ का सफेद होना  - आँखें लाल हो जाना  - गुदाद्वार और उसके आस-पास खुजली होना  - मल में खून आना  - उल्टी भी हो सकती है।

पेट में कीड़ों का सफाया करने के घरेलू उपचार 

छाछ 

छाछ में नमक और काली मिर्च डालकर नित्य 7 दिन तक पीएं। इससे पेट में कीड़े की समस्या खत्म होगी।

टमाटर 

2 टमाटर में नमक, काली मिर्च लगाकर सुबह 15 दिन तक खाएं, पेट के कीड़े बाहर निकल आएंगे। 3 साल से कम उम्र के बच्चों को न दें।

गाजर 

गाजर का नित्य सुबह खाली पेट पीएं, इससे पेट के कीड़े मर जाते हैं।

कलौंजी 

10 ग्राम कलौंजी को पीसकर 3 चम्मच शहद के साथ सोते समय नियमित रूप से लेने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं।

बच्चे के पेट दर्द होने पे करें ये भारतीय घरेलू उपचार, नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें

Click Here