दांतों की सड़न और दर्द को दूर करने के घरेलू उपाय Dant ke Dard ka Gharelu Upay
दांतों का दर्द भगवान किसी को न दे। इतनी असहनीय पीड़ा होती है कि मारे दर्द के चीखें निकल जाती हैं। इसका दर्द सिर, कान तक जाता है और आपका दिमाग भी एकाग्र नहीं हो पाता कि आप कुछ भी काम करने के लायक हो पाओ। अच्छे-अच्छे सहनशील लोग भी दांत दर्द के आगे घुटने तक देते हैं। दांत दर्द से लोगों की नींदे उड़ जाती हैं, तड़फ उठते हैं। यदि इस दर्द को अनदेखा किया जाए तो ये काफी खतरनाक साबित हो सकता है। डॉक्टर के पास जाने से पहले आप कुछ घरेलू नुस्खों को प्रयोग करें। इनसे आपको अवश्य लाभ होगा।
पीले दांतों को करें सफ़ेद और लगाएं अपनी पर्सनालिटी में 4 चाँद
Table of Contents
दांतों की सड़न और दर्द को दूर करने के घरेलू उपाय (Dant ke Dard ka Gharelu Upay)
कई बार दांतों में बैक्टीरिया जमने की वजह से भी दर्द होता है और कई बार अक्ल दाड़ आने के कारण भी। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप इन आसान तरीकों का उपयोग घर पर करें –
दांत दर्द के लिए लौंग का तेल
4-5 बूँदें लौंग के तेल में 4-5 बूँदें तिल के तेल की मिलाएं और इसमें रुई को भिगो दें। अब इस रुई को वहां रखें जिस दांत में आपको दर्द हो रहा है। 15 से 20 मिनट रखने के बाद इसे थूक दें। दिन में 3 बार ऐसा करने से आपके दांत पे लगे सारे बैक्टीरिया नष्ट हो जाएंगे और दांत का दर्द ठीक हो जाएगा।
दांत दर्द में फिटकरी का उपयोग
1 गिलास गुनगुने पानी में 1-2 ग्राम फिटकरी घोल लें जैसे नमक घुल जाता है वैसे ही फिटकरी भी घुल जाती है। अब इस पानी का एक घूंट भर लें और पूरे मुंह में 1 मिंट तक घुमाएं, फिर थूक दें। ऐसा 5-7 बार करें। सारा दांत का दर्द खत्म हो जाएगा, सारे बैक्टीरिया मर जाएंगे, मुंह फ्रेश हो जाएगा और आप आनंदित हो जाएंगे।
प्याज का पानी करेगा दांत दर्द को दूर
रुई की एक गोली बना लें। और दूसरी तरफ प्याज का रस निकाल लें। अब इस रुई को प्याज के रस में डुबो दें। फिर इसे उस दांत पर रखे जहाँ आपको दर्द है। जिन लोगों को कैविटी के कारण दांत में दर्द है, वे भी ठीक हो जाएगा और अन्य दांतों पर कीड़ा लगने से भी बचाएगा। साथ ही दांतों के अन्य रोग भी ठीक होंगे।
अदरक के पानी से होगा दांत दर्द छूमंतर
अदरक में पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण दांतों की बैक्टीरिया से रक्षा करते हैं। इसके लिए आपको अदरक का छोटा-सा टुकड़ा लेना है, इसे अच्छे से साफ़ कर लें और क्रश करके थोड़ा सा नमक मिलाकर दांत पर रखिये। ऐसा दिन में 3 बार करने से दांत दर्द में आराम मिलेगा।
हल्दी और सरसों का तेल करे दांत दर्द को दूर
यदि किसी सज्जन को दांतों से चबाने पर दर्द होता है तो रात को सोते समय थोड़ी-सी पीसी हल्दी व सरसों का तेल दांतों पर लेप कर लें तथा सुबह कुल्ला कर लें। ध्यान रहे यह लेप करने से बाद कुछ भी खाना पीना नहीं है। यह आजमाया हुआ पुराना नुस्खा है।
दांतों के दर्द में प्रयोग करें जामुन की हरी छाल
जामुन की हरी छाल बारीक करके मंजन बना लें। फिर इसे दांतों पर मलें, दांतों के दर्द, मसूड़ों की सूजन आदि दांतों के सभी रोगों को दूर करने के लिए बहुत ही उपयोगी है। pyorrhea में भी आराम दिलाता है।
अमरुद के पत्तों से पाएं दांत दर्द से राहत
अमरुद के पत्तों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं जो दांतों के दर्द और मसूड़ों की सूजन से राहत दिलाते हैं। अमरुद के पेड़ से नए और साफ़ पत्ते तोड़ लें और उनको चबाएं।
नोट – पत्ते तोड़ने के बाद साफ़ पानी से अच्छी तरह धो लें।
दांतों के दर्द का कारण
जब हमें दांत दर्द होता है तो हम सोचते ये अचानक कैसे हो गया। लेकिन वो अचानक शुरू नहीं होता उसके पीछे कई कारण होते हैं। आइये जानते हैं –
दांत दर्द होने पर कैसा खान-पान और जीवनशैली होनी चाहिए?
जीवनशैली –
- अधिकांश लोग सुबह उठते ही ब्रश करते हैं लेकिन रात को सोने से पहले बहुत कम लोग ब्रश करते हैं। एक तो रात को सोने से पहले ब्रश अवश्य करें।
- सिगरेट, तम्बाकू आदि का सेवन बिल्कुल बंद कर दें।
- साल में 2 बार दांतो के चिकित्सक से अपने दांतों की जांच कराएं।
- ये आदत बना लें कि कुछ भी खाने के बाद कुल्ला जरूर करें।
खान-पान –
- मीठी चीजें और चिपचिपे पदार्थों को न खाएं।
- दांतों में ठंडा-गर्म लगता हो तो अत्यधिक ठंडा और गर्म चीजों का सेवन बंद करें।
- दिन में 2 बार लौंग को दांतों के नीचे दबाकर रखें।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न- दांत दर्द के लिए कौनसी टूथपेस्ट अच्छी है?
उत्तर- RA Thermoseal एक ऐसी टूथपेस्ट है जो दांतों के दर्द को कुछ ही दिनों के प्रयोग में ठीक कर देगी। जिन लोगों के दांत कमजोर हैं या थोड़े-थोड़े हिलते हैं, उनके लिए ये बहुत उपयोगी है।
प्रश्न- दांत का कीड़ा कैसे खत्म करें?
उत्तर- बैक्टीरिया के जमा होने के कारण दांत में खड्डा हो जाता है, जिसे हम देसी भाषा में कीड़ा लगना कह देते हैं। यदि ये शुरूआती स्टेज में हैं तो पानी में सेंधा नमक घोलकर गरारे करने से खत्म हो जाएगा।
प्रश्न- दांतों को मजबूत कैसे बनाये?
उत्तर- अनार के फूल छाया में सुखाकर बारीक करके मलने से खून बंद और दांत मजबूत होते हैं।
प्रश्न- दांत दर्द होने पर डॉक्टर को कब दिखाना चाहिए?
उत्तर- जब भी कभी लोगों को दांत दर्द होता है तो वे जल्दी-जल्दी pain killer खा लेते हैं। लेकिन आपको पहले घरेलू नुस्खे ही आजमाने चाहिए। यदि उनसे फर्क नहीं पड़ता तो आपको दंत चिकित्सक के पास जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें –
मस्तिष्क का अच्छा स्वास्थ्य चाहते हैं तो अपनी ये आदतें जल्द सुधारिये
अश्वगंधा के फायदे जानकर महिलाएं भी हैरान हो जाएंगी
पेट अच्छे से साफ़ नहीं होता? तो इस अकेले प्रयोग से 10 सेकण्ड्स में पेट साफ़ होगा