Saturday, September 23, 2023
Body Healthआँख की गुहेरी का कारण, लक्षण और घरेलू उपचार | 5 Amazing...

आँख की गुहेरी का कारण, लक्षण और घरेलू उपचार | 5 Amazing Stye Home Remedies in Hindi

- Advertisement -

जानें आँख की गुहेरी का कारण, लक्षण और सफल घरेलू उपचार Stye Home Remedies in Hindi

आँखें हमारी चेहरे की सुंदरता में चार चाँद लगाती हैं। जब आँखों में इन्फेक्शन हो तो सहन करना मुश्किल होता है क्यूंकि ये शरीर का संवेदनशील हिस्सा है। आँखों की गुहेरी या फुंसी होना बहुत ही दर्दनाक होता है और आँख देखने में भी अच्छी नहीं लगती। इसके लिए कुछ ऐसे जबरदस्त घरेलू उपाय हैं (Stye Home Remedies in Hindi) जिनसे कुछ ही दिनों में आपकी आँख की गुहेरी ठीक हो जायेगी। लेकिन उससे पहले जानेंगे आँख की गुहेरी क्या है, इसके कारण और लक्षण।

हाइपरटेंशन का घरेलू उपचार जिससे तुरंत नियंत्रित होगा बीपी

आँख की गुहेरी क्या है?

आँख की गुहेरी जिसे stye के नाम से भी जाना जाता है। ये पलकों के बाल जड़ से उखड़ जाएँ या आँखों को जोर से मलने से जब बाल टूट जाए तब आँख की पलक की जड़ में फुंसी हो जाती है। इस फुंसी में कुछ दिनों बाद कील बन जाता है और पस निकलने लगती है। ये आँख की पलक के अंदर और बाहर दोनों तरफ होती है। हालांकि ये आँखों की रोशनी को नुकसान नहीं पहुंचाती लेकिन फिर भी इसका घरेलू उपचार अवश्य करना चाहिए। 7-10 दिनों बाद आँख की गुहेरी अपने-आप भी ठीक हो जाती है परन्तु कुछ cases में ऐसा नहीं होता और इन्फेक्शन बढ़ जाता है।

आँख की गुहेरी (Stye) के कारण और लक्षण

आइये अब जानते हैं आँख की गुहेरी (stye) के कारण और लक्षण

आँख की गुहेरी (Stye) के कारण और लक्षण

आँख की गुहेरी का घरेलू उपचार (Stye Home Remedies in Hindi)

सिर्फ बाहरी उपचारों से आँख की गुहेरी ठीक नहीं होगी। इसके लिए आपको अपने खान-पान और रहन-सहन का भी विशेष रूप से ध्यान रखना होगा क्यूंकि बहरी उपचार से stye की समस्या 15-20 दिनों में फिर लौट आती है।

त्रिफला के पानी से आँख धोने पर अंजनहारी ठीक होती है

त्रिफला चूर्ण 5 gm को एक कप पानी में रातभर भिगोकर दें। सुबह इस पानी को कपड़े से छानकर किसी अलग बर्तन में पानी रख लें। फिर इस पानी से अपनी आँखों को धोएं। किसी भी तरह का बैक्टीरियल इन्फेक्शन दूर हो जाएगा और गुहेरी की समस्या में भी राहत मिलेगी।

आम के पत्ते का पानी करेगा गुहेरी को ठीक

आम का पत्ता तोड़ने पर उसके पीछे के भाग पर कुछ पानी होता है, उसी पानी को गुहेरी पर लगाने से जल्दी आराम आ जाता है और अंजनहारी से होने वाले दर्द में भी आराम मिलता है।

बेर की पत्तियां अंजनहारी को ठीक करने में हैं उपयोगी

देखिये ये नुस्खा ग्रामीण इलाकों में सदियों से प्रयोग किया जाता रहा है। इसमें आपको 7 बेर की पत्तियां लेनी हैं और एक-एक पत्ती को बारी-बारी से गुहेरी पर लगाना है और पत्तियों को पीछे गिराते जाना है। इससे गुहेरी ठीक होती है, ये प्रमाणित नुस्खा है।

तुलसी और लौंग का प्रयोग करेगा गुहेरी को दूर

तुलसी एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर है और लौंग तो सभी जानते ही हैं कि दर्द निवारक है। तुलसी के पत्तों का रस निलाकर उसमें लौंग को घिस लें और इसे जहाँ गुहेरी हुई है उस स्थान पर लगाएं। कुछ ही दिनों में गुहेरी ठीक हो जायेगी।

गोखरू के प्रयोग से गुहेरी जड़ से समाप्त हो जायेगी

गोखरू का प्रयोग पुरुषों की यौन शक्ति बढ़ाने के लिए तो सदियों से किया जाता रहा है। लेकिन अंजनहारी को जड़ से समाप्त करने के लिए आपको इसे पत्थर पर थोड़ा सा पानी डालकर चंदन की भांति घिसना है। इससे पेस्ट सा बन जाएगा और इस पेस्ट को गुहेरी पर लगाना है। कुछ ही दिनों में अंजनहारी जड़ से समाप्त हो जाएगी और ये समस्या जीवन में कभी नहीं होगी।

गुहेरी होने पर क्या नहीं खाना चाहिए

जैसा कि पहले बताया गया है कि खाने-पीने का विशेष ध्यान रखने पर और वात-पित्त-कफ को संतुलित रखने से कोई भी बीमारी नहीं होगी। आइये अब जानते हैं कि गुहेरी होने पर कैसा भोजन नहीं करना चाहिए –

  • चाय, कॉफ़ी आदि का सेवन न करें
  • मांसाहार से भी दूर रहें
  • चीनी का सेवन भी कुछ दिनों के लिए बंद कर दें
  • तली हुई चीजें भी न खाएं
  • ब्रेड, बिस्कुट आदि का सेवन भी न करें
  • मैदायुक्त चीजें न खाएं

आँख की गुहेरी/अंजनहारी का इलाज

यदि आपको आँख की गुहेरी की समस्या हो गयी है और 2-4 दिनों में ठीक नहीं हुई तो आपको किसी अच्छे नेत्र विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए। वो अच्छे से देखकर कि किस वजह से आपको ये समस्या हुई है उस हिसाब से दवाई देंगे।

कुछ सामान्य प्रश्नोत्तर

प्रश्न – बिलनी/गुहेरी/stye की अंग्रेजी दवा का क्या नाम है?

उत्तर – गुहेरी को ठीक करने के लिए चिकित्सक एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-बायोटिक दवा लेने को कहते हैं। ज्यादातर केसेस में moxicillin ointment दी जाती है।

प्रश्न – आँख की गुहेरी कैसे ठीक होती है?

उत्तर – जब गुहेरी होती है तो कुछ समय बाद वहां से मवाद भी निकलने लगता है। इसके लिए आपको गर्म कपड़े की सिकाई करनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें –

जानें ब्लैक फंगस का घरेलू उपचार और इसके कारण और लक्षण

क्या सच में पोषक तत्वों की कमी से फटती हैं पैरों की एड़ियां

- Advertisement -

Exclusive content

Latest article

More article