Saturday, September 23, 2023
Beautyस्ट्रेच मार्क्स हटाने के असरदार देसी नुस्खे | 7 Stretch Marks Removal...

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के असरदार देसी नुस्खे | 7 Stretch Marks Removal Home Remedies in Hindi

- Advertisement -

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के असरदार देसी नुस्खे Stretch Marks Removal Home Remedies in Hindi

माँ बनना हर स्त्री का सपना होता है और ये एक ऐसा अनुभव होता है जिसे हर औरत महसूस करना चाहती है। बच्चे को जन्म देने के दौरान पेट पर स्ट्रेच मार्क्स की समस्या उत्पन्न हो जाती है और डिलीवरी के बाद भी रहती है। अब जिन स्त्रियों को क्रॉप टॉप पहनना है, इनके लिए ये स्ट्रेच मार्क्स समस्या बन जाते हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ महिलाओं को ही स्ट्रेच मार्क्स की दिक्क्त होती है, जो पुरुष जिम जाते हैं उन्हें भी कंधों, जाँघों और कमर पर स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। तो घबराइए नहीं हम आपको ऐसे जबरदस्त तरीके बताएंगे जिनके द्वारा स्ट्रेच मार्क्स स्थाई रूप से हट जाएंगे। लेकिन पहले कारण जान लेते हैं।

सर्दियों में त्वचा के रूखेपन को दूर करने के लिए प्रयोग में लाये घरेलू उपाय जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें

स्ट्रेच मार्क्स होने के कारण

स्ट्रेच मार्क्स महिला और पुरुष दोनों को ही हो सकता है। इसके कई कारण हैं जैसे कि

स. कारण
1हाइट का जल्दी बढ़ना
2जिम में व्यायाम करने से
3ओबेसिटी
4स्टेरॉइड्स का प्रयोग करने से
5गर्भावस्था के दौरान
6जेनेटिक कारण
7हार्मोनल इम्बैलेंस की वजह से

स्ट्रेच मार्क्स क्या होते हैं?

स्ट्रेच मार्क्स एक लम्बी धारियां होती हैं जो शुरू में तो लाल और बैंगनी रंग की होती हैं, इन्हें हटाना आसान होता है। इसके बाद ये सफ़ेद रंग में बदल जाती हैं, इन्हें हटाना थोड़ा मुश्किल होते है। हमारी मध्य भाग की त्वचा जिसे डर्मिस कहते हैं, इसके अंदर कोलेजन और इलास्टिन होता है जब ये टूट जाता है तो स्ट्रेच मार्क्स की समस्या उत्पन्न हो जात्ती है।

रसोईघर में मौजूद इन चीजों से हटाएँ अपने स्ट्रेच मार्क्स (Stretch Marks Removal Home Remedies in Hindi)

जब स्ट्रेच मार्क्स शुरूआती स्टेज में होते हैं, जब उनका रंग बैंगनी और लाल रंग का होता है तब उन्हें हटाना आसान होता है। ऐसा नहीं है कि सफ़ेद स्ट्रेच मार्क्स नहीं हटेंगे, उन्हें भी हटाया जा सकता है निम्नलिखित घरेलू उपायों की सहायता से –

बादाम का और नारियल का तेल

नारियल के तेल में जो फैट होती है वो आपकी त्वचा की परत के फैट के अनुकूल होती है, जिसके कारण ये आपके स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में अत्यंत उपयोगी है। इसके साथ बादाम के तेल में विटामिन इ उच्च मात्रा में होता है जो स्किन की इलास्टिसिटी को बढ़ाने के साथ साथ त्वचा को नमी भी प्रदान करता है।

प्रयोग का तरीका – नारियल तेल और बादाम का तेल बराबर मात्रा में लें और अच्छे से मिला लें। फिर इस तेल को अपने स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर लगाएं। ध्यान रहें कि रातो-रात फर्क नहीं दिखेगा, कुछ महीने प्रयोग करने के बाद आपको फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।

कूठ का चूर्ण और मक्खन

कूठ के चूर्ण के बहुत से शारीरिक लाभ हैं जैसे ये खांसी को ठीक करता है और सिरदर्द में भी राहत पहुंचाता है। इसके साथ मक्खन तो त्वचा के बहुत उपयोगी है क्यूंकि इसमें विटामिन ए, इ और रेटिनॉल होता है जो स्किन में कोलेजन की मात्रा को बढ़ाता है और आप तो जानते ही हैं कि कोलेजन के टूटने से ही स्ट्रेच मार्क्स होते हैं।

प्रयोग कैसे करें – 1 चम्मच कूठ के चूर्ण को 2 चम्मच गाय के मक्खन में मिलाकर अच्छे से पेस्ट बना लें और इस पेस्ट को पूरे शरीर पर लगाएं। स्ट्रेच मार्क्स हटकर सारी त्वचा एक जैसी हो जायेगी।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में त्वचा को नमी प्रदान करने के सभी गुण मौजूद होते हैं। ये अधिकतर त्वचा सम्बन्धी सौंदर्य उत्पादों में प्रयोग किया जाता है। इसके प्रभाव को अधिक करने के लिए आप इसमें विटामिन इ का एक कैप्सूल भी मिला सकते हैं।

प्रयोग का तरीका – 2-3 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 कैप्सूल विटामिन इ का मिला दें और अच्छे से मिला लें। अब जहाँ आपको स्ट्रेच मार्क्स हैं वहां इसे लगाएं। यदि अभी स्ट्रेच मार्क्स शुरूआती स्टेज में ही हैं तो 15 दिनों में ही ठीक हो जाएंगे।

गन्ने का सिरका और शहद

शहद आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने में उपयोगी है और साथ ही यह त्वचा को मुलायम भी बनाती है। इसके साथ ही जो गन्ने का सिरका है उसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं और इसके अन्य कई लाभ हैं जैसे पेट दर्द को दूर करता है, आँखों के लिए उपयोगी है और हिचकियाँ रोकने में फायदेमंद है। अब इसे स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए इस तरह प्रयोग करें।

प्रयोग का तरीका – गन्ने के सिरके में कूठ का चूर्ण पीसकर उसमें थोड़ी-सी मात्रा में शहद मिला लें। फिर इस मिश्रण को स्ट्रेच मार्क्स पर लेप करें। इसके नियमित प्रयोग से स्ट्रेच मार्क्स बिल्कुल गायब हो जाएंगे।

शुगर स्क्रब

चीनी को ओलिव आयल और नीम्बू के रस के साथ मिक्स करके पेस्ट बना लें और इसे प्रभावित जगह पर लगाएं एवं 10 मिनट के लिए छोड़ दें। ये आपकी त्वचा से मृत कोशिकाओं को हटाकर त्वचा को मुलायम और एक-जैसा कर देगा।

हल्का व्यायाम

स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए आपको हल्का व्यायाम करना है न कि वेट लिफ्टिंग। जैसे कि पेट के स्ट्रेच मार्क्स को दूर करना है तो crunches, lunges और sit-ups काफी फायदेमंद है।

स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए क्या करें

आपको अपने आहार-विहार में कुछ बदलाव करने होंगे जिससे आप स्ट्रेच मार्क्स जैसी समस्या से बच सकते हैं –

  • पानी पर्याप्त मात्रा में पीएं और अपने-आप को हाइड्रेट रखें
  • विटामिन-सी से युक्त आहार का सेवन करें जैसे संतरे, नीम्बू, कीवी, आंवला आदि
  • विटामिन इ युक्त आहार जैसे बादाम, अखरोट का अवश्य करें
  • हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर खाएं
  • विटामिन ए युक्त आहार का सेवन जरूर करें
  • विपरीतकर्णी आसन और उत्कटासन अवश्य करें, ये आपके स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में अत्यंत लाभकारी हैं
  • आलू का रस भी स्ट्रेच मार्क्स को हटाकर त्वचा को इवन बनाता है

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न – स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए कौनसी क्रीम लगानी चाहिए?

उत्तर – वैसे तो आपको घरेलू उपाय ही प्रयोग में लाने चाहिए लेकिन फिर भी यदि आप क्रीम लगाना चाहते हैं तो किसी अच्छे डर्मेटोलॉजिस्ट से परामर्श करके ही प्रयोग करें।

इन्हें भी पढ़ें –

सर्दियों में एड़ियां फटने के कारण और इसका घरेलू उपचार

करें ये 7 चमत्कारी घरेलू उपाय और चेहरे की झाइयां गायब

- Advertisement -

Exclusive content

Latest article

More article