शहनाज़ गिल: कैसे घटाया उन्होंने अपना वजन? जानिये उनका पूरा डाइट प्लान Shehnaaz Kaur Gill Diet Plan in Hindi
बिग बॉस 13 से मशहूर हुई एक्ट्रेस शहनाज़ गिल आजकल अपने weight loss को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस सीजन में वह मोटी थी लेकिन अब उन्होंने अपने वजन को काफी कम कर लिया और वह अब स्लिम हैं। हम इस लेख में आपको बताएंगे कि कैसे उन्होंने अपने वजन को कम किया और किस डाइट प्लान को फॉलो किया।
मीराबाई चानू का डाइट प्लान और पूरा schedule
Table of Contents
शहनाज़ गिल का जीवन परिचय
शहनाज़ गिल का पूरा नाम शहनाज़ कौर गिल है। इनका जन्म 27 जनवरी, 1993 को चंडीगढ़ में हुआ था। शहनाज़ को singing, dancing और acting का बचपन से ही शौंक था और वे बड़े होकर एक्ट्रेस ही बनना चाहती थी। big boss के सीजन 13 से उन्हें बहुत पॉपुलैरिटी मिली और यहाँ तक कि सलमान खान ने भी ये कहा कि ऐसा कंटेस्टेंट big boss के किसी भी सीजन में नहीं आया है।
कैसे बिना किसी व्यायाम के 12 kg वजन घटाया शहनाज़ ने?
शहनाज़ ने खुद ये माना कि वजन घटाना इतना आसान नहीं था लेकिन उन्होंने कहा कि मैंने ये सोच लिया था और पूरा मन बना लिया था कि अपना वजन घटाना ही है। इसके लिए मैंने बाहर का खाना-पीना बिल्कुल बंद कर दिया था। घर पर भी मिर्च-मसालों वाला और तैलीय भोजन छोड़ दिया था।
शहनाज़ कहती हैं वजन कम करने के लिए एक प्रॉपर डाइट प्लान का होना बहुत जरूरी है। lockdown में उन्होंने ये निर्णय लिया कि वह एक अच्छी दिनचर्या और डाइट अपनाकर अपना वजन कम करेंगी और उन्होंने वो कर भी दिखाया, वो भी बिना किसी वर्कआउट के।
शहनाज़ गिल डाइट प्लान (Shehnaaz Kaur Gill Diet Plan in Hindi)
आइये अब जानते हैं शहनाज़ गिल का सुबह से शाम तक का डाइट प्लान –
सुबह 7 बजे | 1 गिलास गुनगुना पानी और इसमें 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर/ शहद-नीम्बू पानी |
सुबह 8 बजे | 1 कप चाय |
सुबह 11 बजे | फल/ नारियल पानी |
दोपहर 1 बजे | 1 गिलास पानी |
दोपहर 1.30 बजे | 1 रोटी और मूंग की दाल |
दोपहर 3 बजे | 1 कप ग्रीन टी |
शाम 5 बजे | थोड़े ड्राई फ्रूट्स |
शाम 7 बजे | 1 रोटी और मूंग की दाल |
इसके साथ ही वो कहती हैं जब भी उन्हें भूख लगती है तब वो केवल सलाद या फल का ही सेवन करती हैं। वे दिन भर खूब पानी पीती हैं ताकि उनकी बॉडी हाइड्रेट रहे और मेटाबोलिज्म बूस्ट हो। पानी पीते रहने से वजन घटाने में काफी मदद मिलती है।
5 टिप्स जो शहनाज़ गिल ने अपनाएँ और अपना वजन कम किया
- जंक फ़ूड, आइस क्रीम, नॉन वेज का सेवन बिल्कुल बंद कर दिया
- भूख से अधिक भोजन करना बंद किया, इसे portion control कहते हैं
- हमेशा घर का बना भोजन ही खाया, बाहर का खाना बंद कर दिया
- लंच और डिनर से आधा घंटा पहले वो पानी पिया करती थी
- दाल और स्टीम्ड सब्जियां ज्यादा खाना प्रेफर करती थी
शहनाज़ गिल की कुछ ऐसी बातें जो आप नहीं जानते
- अपने कॉलेज समय में वो पड़ने में ठीक-ठीक थी। उन्हें क्लास बंक करके कैंटीन में बैठ के खाने का बहुत शौंक था।
- उन्हें खाना बनाना पसंद नहीं है।
- उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के रूप में 2015 से की।
- माझे दी जट्टी गाने से वो लाइमलाइट में आयी।
- उन्होंने पंजाबी गाने खुद गाये भी हैं जैसे ‘sarpanch’ और ‘burberry’
- उन्हें गाड़ियों का बहुत और गाड़ियों के साथ तस्वीरें खिंचवाने का भी।
कुछ सामन्य प्रशोत्तर
प्रश्न – अब शहनाज़ गिल का फिगर साइज क्या है?
उत्तर – शहनाज़ गिल का वजन अब 55 किलो है और उनका फिगर साइज 32-28-32 है। पहले वो काफी मोती थी और वे कहती हैं कि लोग उनके मोटापे का बहुत मजाक भी उड़ाते थे।
प्रश्न – कैलोरी डेफिसिट डाइट क्या है? क्या इसी डाइट को फॉलो किया था शहनाज़ ने?
उत्तर – कैलोरी डेफिसिट डाइट को मन मारकर खाना भी कह सकते हैं। क्यूंकि अक्सर हमें ज्यादा नमकीन, तीखा और मीठा भोजन ही पसंद आता है परन्तु वो हमारी बॉडी के लिए अच्छा नहीं होता।
शहनाज़ कहती हैं कि उन्होंने जंक फ़ूड और बाहर का खाना बिल्कुल छोड़ दिया था और 2 रोटी खाने का मन भी होता था तो वो केवल एक रोटी ही खाती थी। इसलिए हम कह सकते हैं कि उन्होंने कैलोरी डेफिसिट डाइट को फॉलो किया।
प्रश्न – क्या नॉन-वेज फ़ूड आइटम्स खाकर वजन कम किया जा सकता है?
उत्तर – जी हाँ मांसाहारी भोजन खाकर भी वजन कम किया जा सकता है लेकिन आपको उसकी मात्रा कम करनी होगी। लीन प्रोटीन रिच डाइट लेकर हम अपना वजन कम कर सकते हैं, जैसे ग्रिल्ड चिकन, अंडे का सफेद भाग।
इन्हें भी पढ़ें –
पेट की चर्बी और मोटापा कम करने के 7 चमत्कारी घरेलू उपाय
महिलाओं में सफेद पानी (leucorrhoea) की समस्या से राहत दिलाएंगे ये आसान घरेलू नुस्खे