Friday, June 2, 2023
Body Healthनाईट फॉल क्यों होता है, इसके घरेलू उपाय क्या है? |5 Nightfall...

नाईट फॉल क्यों होता है, इसके घरेलू उपाय क्या है? |5 Nightfall Treatment at Home in Hindi

- Advertisement -

नाईट फॉल क्यों होता है, इसके घरेलू उपाय क्या है? Nightfall Treatment at Home in Hindi

पुरुषों को यौन संबंधी कई रोग हो सकते हैं जैसे शीघ्रपतन, नपुंसकता और शुक्राणुओं की कमी। युवाओं को सबसे ज्यादा जिस समस्या का सामना करना पड़ता है वो है स्वप्नदोष। नाईट फॉल एक ऐसी समस्या है जो इंसान को शर्मिंदा कर सकती है। इसमें रात को या जल्दी सुबह कोई सेक्स ड्रीम आने के कारण वीर्य निकल जाता है, जिस वजह से आपका अंडरवियर गीला और चिपचिपा हो जाता है जो सुबह उठने पर आपको शर्मिंदा कर सकता है।

स्वप्नदोष होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे हार्मोनल बदलाव, अधिक हस्तमैथुन, लिंग की मांसपेशियां और नसें कमजोर हो जाना। इसके लिए आपको सरल से घरेलू उपाय (Nightfall Treatment at Home in Hindi) बताएंगे जिससे आप इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकेंगे।

स्वप्नदोष क्या है? (Nightfall Meaning in Hindi)

स्वप्नदोष में सोते समय किसी सेक्स संबंधी विषय पर स्वप्न आता है जिससे उसका वीर्य निकल जाता है। यदि महीने में एक-दो बार ऐसा हो रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं और यदि हफ्ते 2-3 बार ऐसा हो रहा तो इससे शरीर में कमजोरी बढ़ सकती है, वेट कम हो जाता है और बाल भी झड़ने लगते हैं।

स्वप्नदोष के लक्षण और कारण

अलग-अलग पुरुषों में स्वप्नदोष के विभिन्न कारण हो सकते हैं और आप लक्षणों द्वारा पता लगा सकते हैं कि अब स्थिति गंभीर है।

स. कारण लक्षण
1कब्ज़ होने के कारण कमजोरी और थकावट महसूस होना
2ज्यादा अश्लील फ़िल्में या तस्वीरें देखने से शीघ्रपतन की समस्या का सामना करना
3रात को भरपेट भोजन करने से या गर्म दूध पीने से एकाग्रता में कमी
4प्रोस्टेट ग्लांड्स में सूजन की वजह से मूत्र त्यागते समय झुनझुनी होना
5यदि लम्बे से सेक्स न किया हो तो भी टांगों में दर्द और पैरों का सुन्न होना
6पेनिस की नसें कमजोर होना धातु का रिसाव होते रहना
7मोटापे के कारण आँखों से धुंधला दिखाई देना
8दवाओं के अधिक सेवन के कारण बालों का झड़ना
9तनाव और घबराहट के कारण भूख की कमी होना
10

स्वप्नदोष कैसे रोकें? (Nightfall Kaise Roke)

स्वप्नदोष होने का संबंध मन से भी है। यदि आप अपने मन पर काबू रखते हैं और विचार शुद्ध रखते हैं तो इस समस्या से 99% छुटकारा पाया जा सकता है। इसके अलावा रात को ज्यादा गर्म दूध न पीएं, भर पेट भोजन न करें और ज्यादा गरिष्ठ भोजन न करें। रात को सोने से पहले हाथ-पैरों को अच्छे से ठंडे पानी से धोकर सोएं। इन सब उपायों को करने से नाईट फॉल को रोका जा सकता है। इसके अलावा कुछ घरेलू उपाय भी हैं जो आगे लेख में बताएंगे तो कृपया करके पढ़ते रहिये।

स्वप्नदोष रोकने का घरेलू उपचार (Nightfall Treatment at Home in Hindi)

कुछ साधारण से घरेलू उपायों द्वारा स्वप्नदोष की बीमारी पर पूरी तरह नियंत्रण पाया जा सकता है। आइये जानते हैं –

मुलहठी का चूर्ण पाचन संबंधी दिक्क्तों को दूर करता है और कब्ज़ भी नहीं होने देता। इसके चूर्ण को शहद के साथ चाटने से स्वप्नदोष की समस्या ठीक हो जाती है। इसके साथ ही यह कफनाशक भी है। 
कीकर की कच्ची फलियां लिंग की नसों और मांसपेशियों की कमजोरी को दूर करती है और शारीरिक कमजोरी को भी ठीक करती है। इसकी फलियों को छाया में सुखाकर बारीक कर लें और बराबर मिश्री मिला लें। इस मिश्रण में से 6-6 ग्राम सुबह-शाम दूध के साथ सेवन करें। 
अनार का छिलका बारीक करके चूर्ण बना लें और इसकी 3 ग्राम की मात्रा पानी के साथ सुबह-शाम लेने से स्वप्नदोष ठीक होता है। खटाई का सेवन न करें, रात को किसी भी गर्म चीज करें। 10 दिन  नुस्खे के प्रयोग से लाभ मिलेगा। 
आंवला रोग प्रतिरोधक क्षमता को तो बढ़ाता ही है क्यूंकि इसमें भरपूर विटामिन सी होता है। इसके साथ ही ये नाईट फॉल की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। 6 ग्राम आंवले के चूर्ण को पानी या गाय के दूध का साथ लें, वीर्य गाढ़ा होगा और शीघ्रपतन की समस्या से भी निजात मिलेगी। 
श्यामा तुलसी के गुणों को कौन नहीं जानता। ये दिव्य पौधा इंसान की काफी शारीरिक समस्याओं को ठीक करता है। स्वप्नदोष के लिए इसके 10 पत्ते पानी के साथ रात को सोने से पहले सेवन करें। 

स्वप्नदोष रोकने के लिए दिनचर्या में क्या बदलाव लाएं

स्वप्नदोष को रोकने के लिए दिनचर्या में कुछ बदलाव लेकर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

  • गुप्तांग के बाल न बढ़ने दें
  • बुरे दोस्तों की संगत में न रहें और कोई गंदी आदत पड़ी है तो तुरंत छोड़ दें
  • भोजन के उपरांत पेशाब जरूर करें
  • मूत्रेन्द्रि की खाल हटाकर नित्य ताजे पानी से साफ़ करें
  • सुबह नंगे पैर हरी घास पर जरूर घूमें
  • रात्रि में ज्यादा गरिष्ठ भोजन न करें
  • जंक फ़ूड, ज्यादा खटाई और शराब आदि का सेवन न करें

स्वप्नदोष के नुकसान

समहीने में एक-दो बार स्वप्नदोष होने का कोई नुकसान नहीं है लेकिन यदि इससे ज्यादा हो रहा है तो वीर्य की हानि हो रही है जिससे शरीर में कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।

स्वप्नदोष के लिए योग

अपने पोरे पेल्विक रीजन को ताकत पहुंचाने के लिए आपको योगासन (Nightfall Treatment at Home in Hindi) का सहारा लेना चाहिए। इससे स्वप्नदोष जड़ से खत्म हो जाता है।

  • तितली आसन
  • सेतुबंधासन
  • भुजंगासन
  • सूर्यनमस्कार

ध्यान योग – ध्यान योग (Meditation) का 20 मिनट नित्य अभ्यास जरूर करें। इससे सुषुम्ना नाड़ी एक्टिव होती है और सारे चक्र शुद्ध होकर खुलते हैं और वीर्य उर्ध्गामी होता है, जिससे नाईट फॉल की समस्या का जड़ से खात्मा हो जाएगा।

निष्कर्ष

वैसे तो स्वप्नदोष युवावस्था में एक आम समस्या है लेकिन ज्यादा होने पर उपर्युक्त घरेलू उपाय (Nightfall Treatment at Home in Hindi) करिये। इसके बाद भी यदि किसी कारणवश फर्क नहीं पड़ता तो चिकित्सक से बात करें, शर्माएं नहीं।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न – स्वप्नदोष कितनी उम्र तक होता है?

उत्तर – किशोरावस्था में स्वप्नदोष की दिक्क्त ज्यादा होती है और यदि आप सेक्सुअली एक्टिव नहीं हैं तो भी इस समस्या से पीड़ित रह सकते हैं। लेकिन विवाह के बाद काफी हद तक नाईट फॉल की समस्या ठीक हो जाती है।

प्रश्न – एक महीने में कितनी बार नाईट फॉल होना सामान्य है?

उत्तर – 2 बार तक यदि एक महीने में स्वप्नदोष हो रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है लेकिन इससे ज्यादा बार आपको इलाज शुरू कर देना चाहिए।

- Advertisement -

Exclusive content

Latest article

More article