लिवर में इन्फेक्शन के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार Liver Infection Treatment at Home in Hindi
मानव का लिवर एक अद्भुत अंग है। यदि आप ध्यान दें तो हमारे शरीर के बहुत से अंग सिर्फ एक ही काम करते हैं जैसे फेफड़ा है जो ऑक्सीजन को ट्रांसपोर्ट करने का काम करता है और हृदय का काम है पम्पिंग करना। लेकिन जहाँ तक लिवर की बात है ये बहुत सारे काम करता है और यदि इसमें कोई इन्फेक्शन होता है तो उसका इलाज हमें तुरंत कर लेना चाहिए। इसके लिए आपको हम बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे सरल घरेलू उपाय (Liver Infection Treatment at Home in Hindi) जो लिवर में इन्फेक्शन को दूर करने के लिए रामबाण हैं। लेकिन उससे पहले जानेंगे लिवर के कार्य, इसमें इन्फेक्शन के कारण और लक्षण।
बंद नाक तुरंत खोलने के चमत्कारी उपाय जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें
Table of Contents
लिवर के कार्य
जैसा कि ऊपर बताया कि लिवर हमारे शरीर का प्रमुख अंग है और ये कई कार्य करता है। आइये जानते हैं इसके कार्य –
- लिवर नित्य बाइल बनाता है
- खून में जो विषैले तत्व होते हैं, उनकी सफाई भी करता है
- शरीर में यदि फैट की मात्रा ज्यादा है तो उसे तोड़ने का कार्य भी इसका ही है
- ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है
- शरीर में आयरन को स्टोर करना का काम भी लिवर का ही है
- होर्मोनेस का उत्पादन और नियंत्रण का कार्य भी करता है
लिवर में इन्फेक्शन के कारण और लक्षण
खान-पान की गलत आदतों के साथ अन्य कई कारण हो सकते हैं लिवर में इन्फेक्शन होने और कैसे पता चलेगा कि लिवर में इन्फेक्शन हो चुका है। आइये जानते लक्षणों से –
स. | कारण | लक्षण |
1 | अधिक मात्रा में शराब का सेवन करना | पीलिया होना |
2 | ज्यादा वसायुक्त भोजन खाना | ऐसा लगेगा कि पेट बड़ा हो रहा है |
3 | जेनेटिक कारणों की वजह से | पैरों और चेहरे में सूजन |
4 | मोटापे के कारण | पूरे शरीर में खुजली होना |
5 | हेपेटाइटिस A और E की वजह से | पीला और सफेद रंग का मल आना |
6 | दूषित पानी और भोजन करने से | उल्टी होना और जी मचलाना |
7 | इम्यून सिस्टम कभी कभी अपने ही अंगों को निशाना बनाता है और लिवर भी टारगेट बन सकता है | भूख कम होना |
8 | लगातार थकान बने रहना | |
9 | छोटी सी चोट लगने पर नील पड़ जाना |
लिवर में इन्फेक्शन को ठीक करने का घरेलू उपचार (Liver Infection Treatment at Home in Hindi)
लिवर में इन्फेक्शन कई कारणों से हो सकता है और इसके लक्षण पहचानकर आपको इसे शुरूआती स्तर पर ही घरेलू उपायों की मदद से ठीक कर देना हैं, क्यूंकि लिवर एक ऐसा अंग है जो अपने-आप को स्वयं ठीक कर लेता हैं परन्तु आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा और घरेलू उपचार करना होगा।
हल्दी
हल्दी में एंटी-बायोटिक और एंटी-इन्फ्लैमेशन गुण मौजूद होते हैं, जो लिवर में किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन और सूजन को दूर करने में बहुत उपयोगी हैं। यह एन्ज़ाइम्स को बढ़ाती है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है।
प्रयोग का तरीका – रात को सोते समय एक चुटकी हल्दी को 1 गिलास दूध में मिलाकर पीएं या सुबह के वक्त शहद में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर उसका सेवन करें।
दुग्ध रोम (Milk Thistle)
मिल्क थिस्टल में मौजूद सिलीमेरीन में भरपूर एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो लिवर के इन्फेक्शन को दूर करने में बहुत ही उपयोगी हैं। ये खराब को जल्दी ठीक करने में बहुत जल्दी असर दिखाता है।
प्रयोग कैसे करें – इसका पौधा भारत में इतनी आसानी से नहीं मिलता, इसलिए आप इसके कैप्सूल का सेवन कर सकते हैं। दिन में 2 बार एक महीने तक इसका सेवन करें।
लहसुन
लहसुन में मोजूद सल्फर लिवर एन्ज़ाइम्स को सक्रिय करने में मददगार होता है जो विषैले तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में उपयोगी है। इसमें मौजूद अलिसिन और सेलेनियम लिवर की किसी भी प्रकार के विषैले तत्व से रक्षा करता है।
प्रयोग का तरीका – लहसुन की 2 कच्ची कलियाँ रात को सोने से पहले गुनगुने पाने के साथ लें और इसे अपने आहार में भी किसी न किसी प्रकार से शामिल करें।
अदरक
अदरक में कैडमियम मौजूद होता है जो लिवर की मदद करता शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में। इसके साथ ही यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में उपयोगी है। लिवर में इन्फेक्शन होने पर आप इस प्रकार अदरक का उपयोग करें।
प्रयोग का तरीका – 300 ml पानी में 30 gm ताज़ी अदरक को मैश करके उबालें और साथ ही इसमें 20 gm गुड़ भी मिला दें। फिर इसे अच्छे से छानकर घूंट-घूंट करके पीएं।
योगासन
योगमुद्रासन, पश्चिमोत्तासन, भुजंगासन और धनुरासन – ये चार ऐसे आसन हैं जो हमारे लिवर को स्वस्थ बनाते हैं और किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन और सूजन को कम करने में उपयोगी हैं। इसलिए आप घरेलू उपायों के साथ यौगिक क्रिया अवश्य कीजिये, इससे शीघ्र ही लाभ मिलेगा।
लिवर इन्फेक्शन में क्या खाना चाहिए
लिवर एक ऐसा अंग है जो अपने आप को खुद ठीक करने का माद्दा रखता है बस जरूरत होती है अच्छे आहार की। इसलिए आयुर्वेद खान-पान की आदतों को बहुत ही उपयोगी मानता हैं। आइये जानते हैं लिवर के इन्फेक्शन में कैसा आहार लेना चाहिए –
- गाजर, चकुंदर और सेब का सेवन कीजिये
- हरी पत्तेदार सब्जियों का सूप पीएं
- पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं
- अंगूर और जामुन का सेवन भी बहुत उपयोगी है
- नट्स का सेवन अवश्य करें
- ब्रोकोली और स्प्राउट्स भी आहार में शामिल करें
- मूली का पानी पीना भी फायदेमंद है
कुछ सामान्य प्रश्नोत्तर
प्रश्न – लिवर का दर्द कहाँ होता है?
उत्तर – लिवर में सूजन या इन्फेक्शन होने पर दायीं तरफ पसलियों के नीचे बहुत तेज दर्द होता है।
प्रश्न – लिवर के लिए कौनसा फल अच्छा है?
उत्तर – पपीता, चकुंदर, गाजर, सेब – ये सभी फल लिवर के लिए अति उत्तम हैं। इसके साथ ही खट्टे फलों का सेवन सिमित मात्रा में करना भी लिवर के लिए फायदेमंद हैं।
इन्हें भी पढ़ें –
जानिये मुंह से बदबू आना किसी गंभीर रोग का संकेत तो नहीं
ये चमत्कारी 9 घरेलू उपाय करेंगे बालतोड़ का इलाज