kidney stone home remedies hindi – आजकल के समय में किडनी स्टोन की समस्या होना आम बात है। इसका सबसे बड़ा कारण पानी का कम सेवन करना और जंक फ़ूड का अधिक सेवन करना है। इसमें व्यक्ति को पीठ में दाहिने तरफ अक्सर बहुत अधिक दर्द होता है और इससे उलटी और चक्कर आने जैसी परेशानिया भी होती है।
इन तकलीफों के बढ़ जाने पर व्यक्ति का जीना कठिन हो जाता है। इन तकलीफों से आराम पाने के लिए कई घरेलु उपाए भी है जो हम आपको आगे बताएगे उसके लिए पोस्ट को पूरा पढ़े।
इसे जरूर पढ़ें – जानिए फैटी लिवर के कारण, लक्षण और आयुर्वेदिक उपचार
Table of Contents
किडनी स्टोन के लक्षण
स. | लक्षण |
1 | किडनी स्टोन के होने पर अधिक पीड़ा का सामना करना पड़ता है। यह पीड़ा पीठ या पेट के निचे की तरफ होती है। |
2 | पेशाब में खून आने की समस्या। |
3 | बार बार पेशाब आना। |
4 | पेशाब का रंग बदलना। स्टोन होने पर पेशाब का रंग लाल या भूरा हो जाता है। |
5 | पेशाब से अजीब गंध आना। |
6 | उल्टी और बुखार होता है। |
किडनी स्टोन का घरेलु उपचार (kidney stone home remedies hindi)
आइए अब जानते है किडनी स्टोन के घरेलु नुस्खे और साथ ही जाने नुस्खों को तैयार करना भी।
अनार
अनार के दाने एस्ट्रिन्जन्ट (astringent )गुण से भरे हुए होते है। जो किडनी स्टोन को दूर करने में मदद करते है। रोजाना एक अनार और अनार के रस का उपयोग करे।
जैतून और निम्बू का तेल
किडनी स्टोन की समस्या को जैतून और निम्बू के तेल से दूर किया जा सकता है। कैल्शियम से होने वाले किडनी स्टोन से छुटकारा पाने के लिए यह सबसे सरल उपाय है। निम्बू में सिट्रिक एसिड (citric acid ) होती है जो कैल्शियम के पत्थर को तोड़ने में सहायता करता है।
नारियल का पानी का सेवन
नारियल पानी में एंटी लिथेजेनिक नामक तत्व मौजूद होता है जो किडनी स्टोन और उससे होने वाली पीढ़ा, दोनों से आराम दिलाता है। नारियल पानी पिने से पेशाब बार-बार आता है जिससे किडनी में बने हुए स्टोन भी पेशाब के साथ निकल जाती है।
धनिया
50 ग्राम धनिये को 2 लीटर पानी में अच्छे से उबाले। अच्छे से उबाल कर उसे ठंडा होने के लिए रख दे। ठंडा होने पर इसका प्रयोग करे जिससे यह किडनी स्टोन तोड़ने में सक्षम है। जिसके साथ यह शरीर को डिटॉक्स करने में भी कान आता है।
जीरा और शहद
जीरा और शहद में यौगिक तत्व किडनी स्टोन तोड़ने में काम आते है। जीरे को अच्छी तरह तवे पर भूने और उसके बाद पीस लें। तत्पश्चात शहद के साथ सेवन करें।
जामुन
जामुन एक ऐसा फल है जो बहुत ही लाभकारी है। ये सिर्फ किडनी स्टोन की समस्या को ही ठीक नहीं करता बल्कि इसके अलावा पेट में अनजाने में गए बाल को भी बाहर निकाल देता है। आप चाहे तो इसके जूस का भी सेवन कर सकते हैं।
मूली
सर्दियों के मौसम में मूली का सेवन अवश्य करें क्यूंकि इन दिनों मूली अच्छी क्वालिटी की आती है। ये आपके पेट को ठंडा रखती है, भूख बढ़ाती है और लिवर को भी तंदरुस्त करती है। इसके अलावा किडनी स्टोन की समस्या को दूर करने के लिए मूली के पानी का सेवन फायदेमंद बताया गया है।