Sunday, December 3, 2023
Fruits & Vegetablesजानें खजूर खाने के फायदे और खाने का सही तरीका | Khajoor...

जानें खजूर खाने के फायदे और खाने का सही तरीका | Khajoor Benefits in Hindi

- Advertisement -

Khajoor Benefits in Hindi खजूर खाने के फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका

खजूर एक बहुत ही पौष्टिक फल है। ज्यादातर सर्दियों में इसका सेवन किया जाता है क्यूंकि इसकी तासीर गर्म होती है। लेकिन गर्मियों और बारिश के मौसम में भी इसका प्रयोग किया जाता है परन्तु कम मात्रा में। इसकी कई किस्में बाजार में आती है और लोग अपने स्वाद के अनुसार इसका चयन करते हैं। खजूर की मिठाई, गुड़ और अन्य कई चीजें इसकी मदद से बनाई जाती हैं।

अरब देशों में सबसे ज्यादा खजूर की पैदावार होती है और कहा जाता है मदीना शहर की खजूर सबसे ज्यादा महंगी है। आयुर्वेद में भी खजूर को गुणों की खान कहा गया है क्यूंकि इसमें वो सभी जरूरी पोषक तत्व हैं जो मनुष्य को स्वस्थ बनाने के लिए आवश्यक हैं। इस लेख में हम आपको खजूर के फायदे(Khajoor Benefits in Hindi), नुकसान, इसके प्रकार, खाने का सही तरीका, खजूर की पहचान एवं ऐसे सभी प्रश्नों का उत्तर देंगे जो आपके मन में अक्सर उठते हैं।

गुड़ के फायदे, नुकसान और खाने का सही तरीका जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें

Table of Contents

खजूर के फायदे (Khajoor Benefits in Hindi)

सभी लोग खजूर खा सकते हैं क्यूंकि इसके अनगिनत लाभ हैं। आइये जानते हैं –

हृदय के लिए है उपयोगी

खजूर में मौजूद पोटैशियम और मैग्नीशियम हमारे दिल के स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम हैं। आपके बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

पाचन तंत्र को करे मजबूत

भरपूर मात्रा में फाइबर होने की वजह से ये आपकी आँतों को मजबूती प्रदान करता है। जिससे जो भी आप कहते-पीते हैं, वो अच्छे तरीके से हजम हो जाता है। इसके साथ ही खजूर के सेवन से आपको कब्ज़ की समस्या से भी राहत मिलती है।

खून की कमी को करती है दूर खजूर

जो लोग नियमित रूप से खजूर का सेवन करते हैं, उन्हें कभी भी खून की कमी नहीं हो सकती क्यूंकि इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन और विटामिन सी मौजूद होता है।

तंत्रिका तंत्र को करे मजबूत तो खाएं खजूर

विटामिन बी और पोटैशियम होने की वजह से खजूर आपके नर्वस सिस्टरम को मजबूत करने का कार्य करती है। जिन लोगों को भूलने की बीमारी है या याददाश्त कमजोर है तो उन्हें खजूर (Khajoor Benefits in Hindi) अवश्य खाने चाहिए।

आँखों के लिए भी है गुणकारी

विटामिन ए, बी और कैल्शियम होने की वजह से खजूर आपकी आँखों के लिए अत्यंत लाभकारी है। जो लोग सुबह खाली पेट 2 या 3 खजूर खाते हैं, उनकी आँखों की रोशनी में सुधार देखा गया है। खासतौर जिन लोगों को रात को देखने में परेशानी होती है, उनके लिए खजूर वरदान है।

इम्युनिटी बूस्टर है खजूर

जो लोग सर्दियां आते ही सर्दी-खांसी की चपेट में आ जाते हैं तो इसका साफ़ यही मतलब है कि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है। इसके लिए उन्हें सर्दियों में 2 खजूर अवश्य खानी चाहिए, यदि दूध के साथ खाएंगे तो ज्यादा लाभ (Khajoor Benefits in Hindi) मिलेगा।

हड्डियों को बनाये मजबूत ये है गुणकारी खजूर

खजूर में मौजूद मैग्नीशियम, कॉपर, सेलेनियम आपकी हड्डियों की मजबूती के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्व हैं और साथ में कैल्शियम तो है ही। जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की शिकायत है, उन्हें खजूर जरूर खानी चाहिए। और खासतौर पर खेल-कूद वाले व्यक्ति को खजूर का सेवन अवश्य करना चाहिए।

बच्चों के लिए है फायदेमंद

जो बच्चे 7-8 साल के होने के बाद भी बिस्तर भी पेशाब करते हैं, उनके लिए खजूर बहुत फायदेमंद है। जिन बच्चों के दांत कमजोर हैं या अच्छे दांत नहीं आ रहे हैं तो उन्हें भी खजूर का सेवन करना चाहिए।

बालों के लिए है फायदेमंद

विटामिन बी5 और आयरन रिच होने के कारण ये आपके बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। जिन लोगों के बाल बहुत झड़ते हैं या बाल रूखे हो गए हैं तो उन्हें खजूर अवश्य खानी चाहिए। इससे आपके बाल चमकदार और घने होंगे।

त्वचा के लिए खजूर खाने के फायदे (Dates Benefits for Skin)

खजूर में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा को जवान बनाये रखने में मदद करते हैं –

ओज को बढ़ाता है – जिन पुरुषों को धातुक्षीणता की दिक्क्त है और उनके चेहरे पर तेज नहीं रह गया है तो उन्हें 2 खजूर दूध में उबालकर सेवन करना चाहिए।

चेहरे पर झुर्रियां जल्दी नहीं आती – आपने ईरान की महिलाओं को देखा ही होगा। उनकी उम्र का अंदाज़ा नहीं लगाया जा सकता क्यूंकि 50- 60 वर्ष तक भी उनके चेहरे पर झुर्रियां नहीं आती क्यूंकि वे खजूर (Khajoor Benefits in Hindi) का नियमित सेवन करती हैं।

त्वचा रहे जवां – खजूर में फ्लवोनोइड्स, विटामिन बी5 और आयरन कैसे गुण होते हैं जो त्वचा को लम्बे समय तक जवां बनाये रखने में सहायक हैं। जिन लोगों को सर्दियों में त्वचा खुश्क होने की शिकायत होती है, वे सुबह खाली पेट 2-3 खजूर अवश्य खाएं।

खजूर के नुकसान

वैसे तो खजूर का कोई नुकसान नहीं लेकिन ज्यादा मात्रा में सेवन करने से कुछ साइड इफेक्ट्स होते हैं जैसे –

  • पेट में गैस बनने लगती है
  • अधिक मात्रा में खाने से दस्त भी लग सकते हैं
  • कई बार ऐसा लगता है कि पेट भरा भरा है और कुछ खाने का मन भी नहीं करता
  • ज्यादा सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है
  • गर्मियों में अधिक सेवन से त्वचा पर दाने हो जाते हैं

खजूर की किस्में (प्रकार)

सबसे ज्यादा बाजार में ईरान की खजूर बिकती है और उसके बाद सऊदी अरब की। आइये जानते हैं इसके अन्य कई प्रकार हैं –

अजवा खजूर – ये सऊदी अरब के सबसे मशहूर खजूरों में से एक है। इसका रंग काला होता है। ये स्वाद में मीठे होते हैं। इसकी कीमत 1800 से लेकर 3500 रु किलो तक है।

मेडजूल खजूर – जहाँ अजवा को खजूरों का राजा कहा जाता है, वहीं मेडजूल को खजूरों की रानी कहा जाता है। ये स्वाद में हल्के मीठे होते हैं और अमेरिका में मिल्क शेक और स्मूदी बनाने के लिए प्रयोग की जाती हैं।

बरही खजूर – ये रंग में हल्के भूरे होते हैं और इनका टेक्सचर क्रंची होता है। इनका स्वाद हल्का मीठा होता है जैसे ब्राउन शुगर का।

कीमिया खजूर – ये गहरे काले रंग की होती है। इसमें नमी ज्यादा होती है और स्वाद में बहुत मीठी होती है। भारत में ये काफी लोकप्रिय है।

जाहिदी खजूर – ये इराक में सबसे ज्यादा उगती हैं। इनका रंग हल्का भूरा होता है। ये स्वाद में पीनट बटर की तरह लगती हैं।

सफ़ावी खजूर – ये सऊदी अरब के मदीना शहर में होती हैं। इनका रंग गहरा काला होता है और ये मध्यम आकर की होती हैं। ये स्वाद में खुदरी से ज्यादा मीठी होती हैं।

खुदरी खजूर – ये भी सऊदी अरब में ही पाई जाती हैं। इनका रंग भूरा होता है और इनकी त्वचा पर झुर्रियां भी होती हैं। ये छोटे और बड़े दोनों साइज में आती हैं। ये स्वाद में हल्की मीठी होती हैं।

कलमी खजूर – ये ओमान में उगाई जाती हैं। इनका रंग काला होता है और इनका आकार सिलिंडर जैसा होता है। ये छोटे आकार में ही आती हैं और स्वाद में मीठी होती हैं।

ईटीमा खजूर – ये अल्जीरिया में होती हैं और लम्बे आकार में होती हैं। स्वाद में मीठी होती हैं और इनका रंग भूरा पीला होता है।

खजूर खाने का सही समय

सुबह खाली पेट खजूर खाने से आप दिनभर ऊर्जावान रहेंगे और थकान का अनुभव भी नहीं करेंगे। इसके अलावा रात को समय समय दूध के साथ खजूर का सेवन करने से शारीरक शक्ति प्राप्त होती है। दोपहर के भोजन के बाद भी खजूर खा सकते हैं, इससे पाचन शक्ति सुदृढ़ होती है। निष्कर्ष ये है कि आप खजूर किसी भी समय खा सकते हैं।

खजूर खाने का सही तरीका

सर्दियों के मौसम में रात को दूध में 2 खजूर उबालकर पीएं। इससे पुरुषों में मर्दाना ताकत बढ़ेगी और सुबह के वक्त भी सीधे इसका सेवन करें, अत्यंत लाभकारी है। गर्मियों के दिनों में खजूर को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह इसका सेवन करें। इससे इसकी गर्म तासीर कम हो जायेगी, जिस वजह से आप गर्मियों में भी इसका लाभ उठा सकेंगे।

1 दिन में कितने खजूर खाने चाहिए

ये आपकी उम्र के अनुसार है जैसे –

18 वर्ष से ऊपर – 3 से 5 खजूर दिन में

13 से 18 वर्ष तक – 2 खजूर

5 से 12 वर्ष तक – 1 खजूर

सामान्य प्रश्नोत्तर

प्रश्न – क्या गर्भवती महिलाओं को खजूर का सेवन करना चाहिए?

उत्तर – गर्भावस्था से आखिरी महीने में खजूर का सेवन किया जा सकता है क्यूंकि इससे नार्मल डिलीवरी के चान्सेस बढ़ जाते हैं। लेकिन फिर भी आप चिकित्सक की सलाह से ही खजूर का सेवन करें।

प्रश्न – खजूर और छुहारा में क्या अंतर है?

उत्तर – खजूर में नमी होती है और खजूर को सुखाकर ही छुहारा बनाया जाता है। छुहारे की त्वचा पर रिंकल्स ज्यादा होते हैं और खाने में थोड़ा सख्त होता है।

प्रश्न – खजूर की तासीर क्या है?

उत्तर – खजूर गर्म तासीर का होता है। इसलिए सर्दियों में इसका सेवन अधिक किया जाता है।

प्रश्न – खजूर और दूध के फायदे?

उत्तर – यदि आप दूध और खजूर साथ में खाते हैं तो इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है और कब्ज़ की समस्या से भी राहत मिलती है।

प्रश्न – क्या शुगर के मरीज खजूर खा सकते हैं?

उत्तर – सर्दियों के दिनों में चिकित्सक की सलाह से आप 1 खजूर दिन में खा सकते हैं, यदि आपके चिकित्सक आपको इसकी अनुमति देते हैं तो।

इन्हें भी पढ़ें –

2022 में स्वस्थ रहने के लिए आहार में शामिल करें इन पौष्टिक खाद्यपदार्थों को

सहजन को माना जाता है विश्व का सबसे पौष्टिक आहार, जानिए इसके गुण और फायदे

- Advertisement -

Exclusive content

Latest article

More article