Saturday, September 23, 2023
Body Health2022 में स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार में शामिल करें इन...

2022 में स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार में शामिल करें इन फूड्स को | Include These Foods in your Diet to Stay Healthy in 2022

- Advertisement -

2022 में स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार में शामिल करें इन फूड्स को Include These Foods in your Diet to Stay Healthy in 2022

नए साल में सभी प्राणी इस धरती पर खुश रहें और स्वस्थ रहें एवं पूरा विश्व कोरोना मुक्त हो इसी कामना के साथ इस लेख की शुरुआत करता हूँ। हर मनुष्य का पहला कर्तव्य अपने शरीर और मन को स्स्वस्थ रखना ही होना चाहिए क्यूंकि शारीरिक या मानसिक रोग हो जाने पर कुछ भी अच्छा नहीं लगता। आयुर्वेद का सिद्धांत ही यही है कि आप अपने आहार में ऐसे खाद्य-पदार्थों को शामिल करें जिनसे आपको कोई रोग न हो। बस इसी आयुर्वेदिक सिद्धांत का अनुसरण करते हुए हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फूड्स जिन्हें आपको अपने आहार में स्वस्थ रहने के लिए शामिल करना चाहिए इस नववर्ष (2022) में जिससे आप स्वस्थ रहें।

2022 में स्वस्थ रहने के लिए अपने आहार में शामिल करें इन फूड्स को (Include These Foods in your Diet to Stay Healthy in 2022)

आइये अब जानते हैं कुछ ऐसे खाद्य-पदार्थ जिनका सेवन करने से आप हमेशा स्वस्थ रहेंगे और जीवन का आनंद उठाएंगे।

अखरोट, बादाम और किशमिश

अखरोट, बादाम और किशमिश – इन तीनों पदार्थों में उपयुक्त मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद हैं। इनका सेवन करने से शरीर में कमजोरी महसूस होना, कोलेस्ट्रॉल की समस्या, एसिडिटी की समस्या और अन्य कई बीमारियों से निजात पाई जा सकती है। बस इसके सेवन की विधि जान लें।

सेवन का सही तरीका – रात को 2 अखरोट, 7 बादाम और 9 किशमिश पानी में भिगोकर रख दें और सुबह ब्रश आदि करके इनका सेवन करें। बादाम और अखरोट का छिलका उतरा सकते हैं। यकीन मानिये आप सारा दिन एनर्जेटिक रहेंगे।

देसी घी का हलवा / दलिया

आयुर्वेद में देसी गाय के घी को अमृत माना गया है। आप सुबह के नाश्ते में देसी घी का हलवा जरूर खाएं। इसे सबसे पौष्टिक और ताकतवर माना गया है। जिन लोगों को घी इतना पसंद नहीं है, वे लोग इसकी जगह दलिया का सेवन कर सकते हैं। इस नाश्ते को करने से कब्ज़ की समस्या जड़ से खत्म हो जायेगी जो न जाने कितनी बिमारियों की जड़ है।

ताजे फल और उनका रस

जैसे-जैसे मौसम बदलता है, उसी मौसम के अनुसार फल बाजार में आते हैं, उनका सेवन अवश्य करें या उन फलों का रस निकालकर अवश्य पीएं। इससे शरीर में खून की कमी की समस्या, कमजोर इम्युनिटी, शरीर में विषैले तत्वों की समस्या ठीक हो जायेगी क्यूंकि इससे ब्लड फ्लो अच्छा होता है और फाइबर प्रचुर मात्रा में होने के कारण पेट के लिए भी उपयोगी है।

कच्ची सब्जियां / सलाद

कच्ची सब्जियां जैसे मूली, पालक, खीरा, बंदगोभी इनका सलाद बना लीजिये और दोपहर के भोजन से आधा घंटा पहले इसका सेवन करें। इसके सेवन करने से पहले इसे अच्छी तरह गुनगुने पानी से धो लें। आप चाहें तो थोड़ा काला नमक भी लगा सकते हैं। इसके सेवन से आपका वजन नियंत्रित रहेगा और पेट और आँतों को शक्ति मिलेगी।

काजू

काजू में विटामिन के, कैल्शियम, मैग्नीशियम, प्रोटीन प्रचुर मात्रा में है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं, हृदय के स्वास्थ्य के लिए उपयोगी और वजनको कम करने में भी लाभकारी है और साथ ही इससे बालों के झड़ने और समय से पहले सफेद होने की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। शाम के समय सूर्यास्त से पहले दूध के साथ 5-7 काजू अवश्य खाएं।

दही/छाछ

दही/छाछ में ऐसे बैक्टीरिया होते हैं जो खतरनाक बैक्टीरिया से लड़ते हैं और हमारे शरीर की रक्षा करते हैं। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर होते हैं। नित्य दोपहर के खाने के साथ दही/छाछ का सेवन अवश्य करें। इससे खाने का स्वाद भी बढ़ेगा और सेहत भी अच्छी रहेगी। ये आपके दांतों, बालों और हड्डियों के लिए बहुत उपयोगी है।

सहजन की सब्जी

सहजन की फलियों की सब्जी अवश्य खाएं। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एमिनो-एसिड्स और न जाने कितने ही विटामिन्स और मिनरल्स हैं। इसके सेवन से नेत्र-संबंधी रोग, गठिया, मधुमेह, साइटिका आदि कितनी बिमारियों को ठीक किया जा सकता है। इसलिए इसे अपने आहार में जरूर शामिल करें।

शकरकंद

जो लोग अपने आँखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं और पेट में गैस या अपच की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो शकरकंद को अपने आहार में जरूर शामिल करें। इसमें फाइबर, एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन बी6 और ए भरपूर होता है।

मूंग धुली दाल

प्रोटीन की मात्रा से भरपूर इस दाल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-माइक्रोबियल गुण और प्रचुर मात्रा में विटामिन्स भी मौजूद होते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में, बीपी को कण्ट्रोल करने में और पाचन-सम्बन्धी दिक्कतों को दूर करने में इस दाल का कोई मुक़ाबला नहीं है।

- Advertisement -

Exclusive content

Latest article

More article