Saturday, September 23, 2023
Body Healthरात में खर्राटे आने के कारण और इससे छुटकारा पाने के घरेलू...

रात में खर्राटे आने के कारण और इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय | 7 Home Tips to Get Rid of Snoring at Night Hindi

- Advertisement -

रात में खर्राटे आने के कारण और इससे छुटकारा पाने के घरेलू उपाय 7 Home Tips to Get Rid of Snoring at Night Hindi

क्या आप भी रात को खर्राटे लेते हैं और दूसरों की नींद खराब करते हैं? एक अनुमान के अनुसार ये पाया गया है कि 45% पुरुष और 30% महिलाएं खर्राटों की समस्या से परेशान हैं। इस परेशानी के कारण कई बार वे हसी के पात्र भी बन जाते हैं। लेकिन ध्यान रहे नित्य खर्राटे लेने से शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और पर्याप्त नींद लेने पर भी सुस्ती और थकान बनी रहती है। इसके साथ साथ कई लोगों में चिड़चिड़ापन भी आ जाता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप घरेलू उपायों (Home Tips to Get Rid of Snoring at Night Hindi) का सहारा ले सकते हैं।

कान में सूजन और दर्द है तो अपनाये ये आसान घरेलू उपाय लिंक पर क्लिक करें

खर्राटे क्यों आते हैं?

जैसे ही हम सोते हैं तो हमारे सारे मसल्स रिलैक्स हो जाते हैं और इसी वजह से नाक के पीछे की और मुंह के पीछे की जगह में सांस लेने की जगह कम होती जाती है तो हम सांस लेने के समय आवाज़ करते हैं। नाक से लकर गले तक कहीं भी यदि कोई रूकावट है तो हम खर्राटे लेंगे क्यूंकि गले के अंदर मौजूद tissues में कम्पन होती है।

क्या खर्राटे आना कोई चिकित्सीय समस्या है?

खर्राटे लेना कोई चिकित्सीय समस्या नहीं है। खर्राटे आना सिर्फ एक ध्वनि है। लेकिन जिन लोगों को स्लीप एपनिया है, उन्हें खर्राटे लेने की समस्या अधिक होती है। स्लीप एप्निया एक चिकित्सीय समस्या है जिसमें मनुष्य खर्राटे लेते समय बीच बीच में रुक जाता है और सांस नहीं लेता है। ये एक खतरनाक स्थिति है जिसमें शरीर में ऑक्सीजन लेवल घटता है और इसी स्थिति में मनुष्य नींद में झटके से भी उठता है।

खर्राटे आने के कारण

सोने के गलत तरिके के साथ-साथ अन्य कई कारण हैं जिस वजह से खर्राटे आते हैं। आइये जानते हैं –

खर्राटे आने के कारण

खर्राटों से परेशान हैं तो आपके घर में भी मौजूद है इसका उपचार (Home Tips to Get Rid of Snoring at Night Hindi)

खर्राटों की समस्या को दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू टिप्स (Home Tips to Get Rid of Snoring at Night Hindi) अपना सकते हैं। इनको नियमित फॉलो करने से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

करवट लेकर सोएं

सीधे सोते समय कई बार नींद में गर्दन ज्यादा पीछे की ओर चली जाती है जिस कारण नाक की नली में अवरोध उत्त्पन्न होता है और खर्राटे शुरू हो जाते हैं। इसलिए सोने की सबसे उत्तम अवस्था करवट लेकर सोना ही है क्यूंकि इस दौरान नेसल पैसेज प्राकृतिक रूप से खुल जाता है और सांस अच्छे से आने लगती है तथा खर्राटे नहीं आते।

सुगंध चिकित्सा

सुगंध चिकित्सा में आप नीलगिरि का तेल या लैवेंडर आयल दोनों में से कोई भी प्रयोग कर सकते हैं। नहाने के बाद या रात को सोने से पहले आप इस तेल को सूंघें, ये आपकी नाक की नली में होने वाली रूकावट को दूर करेगा। इन तेलों में प्राकृतिक रूप से नाक की नली की सूजन को दूर करने वाले गुण मौजूद होते हैं, जिससे आप रातभर खुली सांस ले सकते हैं और बिना खर्राटों की नींद कर सकते हैं।

वशिष्ठ प्राणायाम (Diaphragmatic Breathing)

रात को सोने से पहले किसी भी प्रकार की नींद की गोलियों का सेवन न करें क्यूंकि इससे भी खर्राटों की दिक्क्त शुरू हो जाती है। इसके स्थान पर आप वशिष्ठ प्राणायाम कर सकते हैं, इससे नींद गहरी भी आती है और खर्राटे भी नहीं आते। आपको पीठ के बल लेटना है और घुटनों को मोड़कर हिप्स के पास रख लेना है। इसके बाद हाथों को पेट पर रखें सांसे लें, आप महसूस करेंगे कि जब सांस ले रहे हैं तो पेट फूल रहा है और सांस छोड़ने पर पेट अंदर जा रहा है। इसे तब तक करें जब तक नींद न आ जाए।

गाय का घी

गाय का शरीर में स्फूर्ति बढ़ाने के साथ-साथ इम्युनिटी को भी बढ़ाता है। जिन लोगों को कफ बढ़ने से खर्राटों की समस्या है वे गाय का घी रात को सोने से पूर्व एक-एक बूँद नाक में डाल लें। 3 दिनों के प्रयोग के बाद चौथे दिन खर्राटे नहीं आएंगे। ये प्रयोग केवल गर्मियों में करें।

हल्दी दूध

हल्दी में एंटी-सेप्टिक गुण पाए जाते हैं जो किसी भी प्रकार की सूजन और दर्द को कम करने में उपयोगी होते हैं। कई बार गले में सूजन और दर्द की वजह से भी खर्राटे आते हैं। इसके लिए आपको रात को सोते समय 1 गिलास दूध में 1/4 चम्मच हल्दी मिलानी है और पी जाना है। लगभग 1 महीने तक इस प्रयोग करें, खर्राटों से छुटकारा (Home Tips to Get Rid of Snoring at Night Hindi) मिलेगा।

सरसों का तेल

सरसों का तेल रात को सोने से पहले अपनी छोटी ऊँगली से नाक के अंदर लगा लें और सूंघें। ये नाक के रास्ते में होने वाली सारी रूकावट को दूर करके नाक को खोलेगा और साँस लेने में आसानी होगी। जिन लोगों को नाक सूखे रहने की वजह से खर्राटे आते हैं, उन्हें पहले दिन से ही फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।

सिंहासन योग

सिंहासन योग एक ऐसी क्रिया है जिसके माध्यम गले, नाक और आवाज़ सम्बन्धी सभी रोग दूर हो जाते हैं। सिर्फ घरेलू उपायों से काम नहीं चलेगा, इसके साथ कुछ योगिक क्रिया भी करनी होगी। सिंहासन योग से खर्राटों की समस्या 3 दिनों में ठीक हो जाती है। ये प्रमाणित है।

कुछ सामान्य प्रश्नोत्तर

प्रश्न – खर्राटे रोकने का एक्यूप्रेशर पॉइंट कौनसा है?

उत्तर – ऊपर वाले होंठ के ऊपर जहाँ पुरुषों की मूंछें होती हैं, बीच में एक छोटा-सा गड्ढा होता है। उस गड्ढे पर 1-1 मिनट के लिए 5 बार दबाना है। कुछ ही दिनों में खर्राटे आना रुक जाएंगे।

प्रश्न – खर्राटे रोकने की मशीन कौनसी है और उसका प्राइस क्या है?

उत्तर – कर्राटे रोकने के एंटी-स्नोरिंग डिवाइस उपलब्ध है जो नाक से बेहतर सांस लेने में और नींद में सुधार लाने में उपयोगी है। इसका दाम rs. 250 है।

इन्हें भी पढ़ें –

श्वासनलियों में सूजन का क्या कारण है और किन घरेलू उपायों से इसे ठीक किया जाता है

बच्चों को खांसी और सीने में है जकड़न तो करें ये चमत्कारी घरेलू उपाय

- Advertisement -

Exclusive content

Latest article

More article