Saturday, December 2, 2023
Body Healthजानें मोटापा घटाने के चमत्कारी 7 घरेलू उपाय | Magical Home Remedies...

जानें मोटापा घटाने के चमत्कारी 7 घरेलू उपाय | Magical Home Remedies For Weight Loss in Hindi

- Advertisement -

जानें मोटापा घटाने के चमत्कारी 7 घरेलू उपाय Magical Home Remedies For Weight Loss in Hindi

मधुमेह, हृदय रोग और जोड़ों के दर्द बाद यदि कोई समस्या बहुत आम और परेशान करने वाली है तो वो है मोटापा। मोटापे के कारण सिर्फ भारतवासी ही नहीं पूरे विश्व के लोग बहुत परेशान हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह से गलत जीवनशैली ही है और साथ ही शारीरिक कार्य बिल्कुल न करना भी है। आज हम ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे जिनसे आप अपना मोटापा बिना व्यायाम के घटा सकेंगे और साथ ही पूरा डाइट प्लान बताएंगे जिसे फॉलो करने से आपका वजन प्राकृतिक रूप से घटना शुरू हो जाएगा। लेकिन पहले जानेंगे मोटापे के कारण और मोटापा क्या है?

मोटापा क्या है?

जब किसी व्यक्ति का वजन उसकी हाइट के अनुसार ज्यादा हो जाए तो उसे मोटापा कहते हैं। इसे आप BMI कैलकुलेटर से निकाल सकते हैं। मोटापे के साथ कई बार शरीर में अधिक चर्बी भी लटकने लग जाती है, जो हमारी पर्सनालिटी को खराब करती है। जब हम ज्यादा खाते हैं और बिल्कुल भी शारीरिक व्यायाम नहीं करते तो calories बर्न नहीं होती, इस वजह से मोटापा हमें घेर लेता है।

मोटापे के कारण

ज्यादा खाने से और व्यायाम न करने से तो मोटापा होता ही है। इसके ओर भी कई कारण हैं, आइये जानते हैं –

स. कारण
1अधिक मीठा खाने से
2ज्यादा तला-भुना खाने से
3फाइबर युक्त आहार का सेवन न करना
4बिल्कुल भी शारीरिक व्यायाम न करना
5अधिक तनाव में रहना
6जेनेटिक कारणों से
7मेटाबोलिज्म का कमजोर होना
8थाइरोइड भी एक बहुत बड़ा कारण है
9सही समय न सोना और न जागना

7 ऐसे चमत्कारी घरेलू उपाय जिससे आपका मोटापा और चर्बी दोनों गायब हो जाएंगे (Home Remedies For Weight Loss in Hindi)

ये नुस्खे उन लोगों के लिए हैं जो व्यायाम नहीं करना चाहते। यदि आप साथ व्यायाम करेंगे तो बहुत जल्दी असर दिखेगा। मैं योग भी बताऊंगा। आइये अब जानते हैं कुछ प्रभावशाली देसी उपाय जिनकी मदद से बहुत आसानी से वजन कम हो जाएगा –

शहद

शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं तो भी वजन बढ़ने लगता है। इसके लिए शहद बहुत ही उपयोगी है क्यूंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण मौजूद हैं और शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने के लिए भी लाभकारी है।

प्रयोग का तरीका – एक पाव पानी उबाल लें, जब पानी हल्का गुनगुना रह जाए तो उसमें 15 ग्राम शहद मिलाकर शरबत के समान पीने से मोटापा शीघ्र ही दूर होता है। शरीर में चाहे जैसी भी चर्बी बढ़ गयी हो, जल्द ही घटकर शरीर सुडौल बन जाता है।

अश्वगंधा के पत्ते

अश्वगंधा में प्रचुर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालते है और साथ ही मेटाबोलिज्म को भी बढ़ाते हैं। ये तो आप जानते ही हैं कि मेटाबोलिज्म जितना कम होगा उतना वजन तेजीसे बढ़ता है। अश्वगंधा हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए भी बहुत उपयोगी है।

प्रयोग का तरीका – बाबा रामदेव जी कहते हैं की अश्वगंधा की 2-3 पत्तियां सुबह, दोपहर और शाम को खाने से 1 महीने में 15 kg तक वजन कम हो सकता है। फिर भी आपको इसका सेवन करने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य पूछ लेना चाहिए।

अदरक का रस

अदरक गुणों से भरपूर है। इसका प्रयोग सर्दी-खांसी को ठीक करने से लेकर हृदय रोगों के लिए किया जाता है। इसके साथ-साथ ये पेट सम्बन्धी रोगों को ठीक करने के लिए बहुत उपयोगी है जैसे पेट में गैस बनना, पेट दर्द होना आदि। क्यूंकि -इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं इसलिए ये जोड़ों के दर्द और प्रोस्टेट कैंसर से भी बचाव करती है। बड़े हुए वजन और चर्बी को कम करने के लिए इसका प्रयोग इस तरह करें –

प्रयोग का तरीका – 1 चम्मच अदरक का रस, 1 चम्मच नीम्बू का रस और 1 चम्मच शहद तीनों को गुनगुने पानी में मिला लीजिये और सुबह खाली पेट इसका सेवन कीजिये। 1 महीने के अंदर आपको फर्क नजर आने लगेगा। ध्यान रहे पानी गुनगुना हो ज्यादा गर्म नहीं क्यूंकि ज्यादा गर्म पानी में शहद डालने से उसके गुण खत्म हो जाते हैं।

हरे धनिये का पानी

धनिया फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन सी और प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। ये ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के लिए भी रामबाण है। आइये अब जानते हैं कि कैसे इसका प्रयोग करके वजन को कम किया जा सकता है।

प्रयोग का तरीका – 50 ग्राम हरा धनिया लीजिये, उसे अच्छे से धोकर मिक्सी में पीस लीजिये। 4 गिलास पानी गर्म कर लीजिये और उसमें ये पिसा हुआ धनिया मिला दीजिये और ऊपर से आधा नीम्बू निचोड़ दें। फिर 1 गिलास पानी को घूंट-घूंट करके पीएं। ऐसे ही सुबह खाली पेट 4 गिलास पानी पीना है। यदि 4 गिलास न पीया जाए तो शुरुआत 1 गिलास से ही करें। 15 दिनों में फर्क नजर आएगा।

आंवला करेगा आपके वजन को कम

आंवला में एंटी-ऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें विटामिन सी भी भरपूर होता है। ये हमारे मेटाबोलिज्म को भी बढ़ाता है और वजन को नियंत्रित करने में बहुत ही सहायक है।

कैसे करें प्रयोग – आप सुबह उठते ही खाली पेट आंवले का मुरब्बा खा सकते हैं या आप आंवले के चूर्ण का सेवन पानी के साथ या गाय के दूध के साथ भी कर सकते हैं।

ग्रीन टी भी वजन कम करने में उपयोगी

आप जानते होंगे कि तनाव के कारण भी कुछ लोगों का वजन बढ़ जाता है। ग्रीन टी में L Thianine नामक एमिनो एसिड होता है जो हमारे तनाव को कम करने के लिए क़ाफी उपयोगी है। वजन लिए ग्रीन टी को ऐसे बनाये –

ग्रीन टी बनाने की विधि – 1 कप पानी को उबाल लीजिये और उबालते समय ही उसमें थोड़ी-सी अदरक दाल दीजिये। इसके बाद इसमें ग्रीन टी मिलाइये और 5 मिनट के लिए इसे रख दीजिये, इसके बाद इसे छानकर आधा नीम्बू मिलाकर पी लीजिये। शाम को 5 बजे इसका सेवन कीजिये, बहुत ही कारगर नुस्खा है।

छाछ का ये प्रयोग करेगा आपके वजन को कम

छाछ में बहुत से विटामिन्स होते हैं और इसके healthy bacteria रोगों से लड़ने में भी हमारी मदद करते हैं। पेट को कम करने और पेट सम्बन्धी अन्य रोगों में छाछ के प्रयोग को बहुत उत्तम माना गया है।

कैसे करें प्रयोग – छाछ को बनाने के दही में थोड़ा सा पानी में मिलाकर अच्छे से ग्राइंड कीजिये और फिर थोड़ा ठंडा पानी डालकर फिर ग्राइंड कीजिये। मक्खन ऊपर आ जाएगा उसे निकाल लीजिये, छाछ में बिल्कुल भी मक्खन नहीं रहना चाहिए। इसके बाद इसमें हींग, जीरा पिसा हुआ, पिप्पली मूल का चूर्ण डालकर पीएं। आयुर्वेद के अनुसार छाछ किसी भी समय पी सकते हैं। दोपहर के खाने के बाद पीना सबसे उत्तम है।

योगासन जो वजन कम करने में उपयोगी हैं

अब जैसा कि मैंने ऊपर कहा था कि मैं आपको ऐसे योग बताऊंगा जिसकी मदद से आप जल्दी अपना वजन कम कर सकेंगे। आइये जानते हैं –

  • नौकासन
  • पवनमुक्तासन
  • मयूरासन
  • उत्तानपादासन
  • हंसासन/बकासन
  • कपालभाती क्रिया योग

किन बातों का ध्यान रखें ताकि वजन और चर्बी बढ़े ही न

हमें अपनी दिनचर्या में कुछ निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए जिससे हमारा वजन बढ़ेगा ही नहीं। आइये जानते कुछ महत्वपूर्ण बातें –

  1. जंक फ़ूड, ज्यादा तला-भुना भोजन खाना बंद कर दें या बहुत सीमित कर दें।
  2. भोजन के 1 घंटे बाद ही पानी पीएं, एकदम बाद में नहीं।
  3. सारा दिन बैठने की आदत को बदलें। थोड़ा-बहुत व्यायाम अवश्य करें।
  4. हो सके तो सुबह सैर पर जरूर जाएँ।
  5. हरी पत्तेदार सब्जियां और फलों का सेवन अवश्य करें।
  6. सुबह 6 से 10 बजे के बीच और रात के 6 बजे से 10 बजे के बीच हैवी मील न करें।
  7. शरीर की प्रकृति के अनुसार ही भोजन करें
  8. एकबार में ज्यादा खाना न खाएं।
  9. शाम का भोजन 8 बजे के बाद न करें।
  10. चावल, गेहूं आदि का प्रयोग कम करें। इसके बदले आप ज्वार, बाजरा आदि की रोटी बनाकर खाएं।
  11. तिल के तेल की मालिश हफ्ते में 2-3 बार करने से भी चर्बी कम होती है।

वेट लॉस और चर्बी घटाने के लिए डाइट प्लान

शहनाज़ गिल का डाइट प्लान है जो उन्होंने अपनाया है और बिना व्यायाम के अपना वजन कम किया है।

कुछ अन्य प्रश्न उत्तर

प्रश्न – निकला हुआ पेट अंदर कैसे करें?

उत्तर – कपालभाति एक बहुत ही उत्तम क्रिया योग है पेट को अंदर करने के लिए। इसके साथ-साथ आप अभ्यंग का सहारा भी ले सकते हैं। अभ्यंग मायने तेल की मालिश करना, इसके लिए आप डॉ श्री बालाजी ताम्बे का अभ्यंग सिद्धा तेल प्रयोग कर सकते हैं या तिल का तेल भी प्रयोग कर सकते हैं।

प्रश्न – क्या दालचीनी से भी चर्बी कम होती है?

उत्तर – जी हाँ, दालचीनी वजन और चर्बी को घटाने के लिए बहुत ही उपयोगी है। आपको दालचीनी को पानी में उबाल लेना है और उसमें आधा नीम्बू और 1 चम्मच शहद डालकर पी लेना है।

प्रश्न – क्या सूर्यनमस्कार से वजन कम होता है?

उत्तर – जी बिल्कुल हो सकता है इसमें कोई संदेह नहीं। श्रुति खंडारे, CMO हैं MyFundBazaar की उन्होंने सूर्य नमस्कार, रनिंग और घर की डाइट टिप्स अपनाकर अपना वजन 15 किलो से अधिक कम किया है। उनका कहना कि अपना डिनर वो शाम को 6.30 से पहले कर लेती हैं।

इन्हें भी पढ़ें –

पेट में जलन, वात बनने का आयुर्वेदिक उपचार

अच्छे से नहीं होता पेट साफ़ तो अपनाएं ये चमत्कारी घरेलू उपचार

- Advertisement -

Exclusive content

Latest article

More article