परेशान हो गए हैं पेट की झूलती चर्बी से तो अपनाएं ये देसी नुस्खे 7 Home Remedies for Reducing Belly Fat in Hindi
जब भी आप मोटापा घटाने के लिए कोई व्यायाम शुरू करते हैं तो आप ये नोटिस करते ही होंगे कि बाकी सारे शरीर से तो चर्बी कम हो रही है परन्तु पेट और उसके आस-पास की चर्बी कम नहीं होती। पेट की चर्बी घटाना ही सबसे मुश्किल कार्यों में से एक है, ये बहुत ही जिद्दी फैट होती है जो आसानी से कम नहीं होती। इस कारण महिला हो या पुरुष दोनों का फिगर खराब हो जाता है और कपड़ों की फिटिंग भी सही नहीं आती। बस इसलिए आज हम आपके लिए ऐसे चमत्कारी लेकिन आसान उपाय लाये हैं जो पेट की चर्बी को छूमंतर कर देंगे और आपकी पर्सनालिटी को निखारेंगे।
पेट में अधिक गैस बनना हो सकता है पित्ताशय की पथरी का लक्षण
Table of Contents
पेट की चर्बी कम करने के सरल देसी उपाय (Home Remedies for Reducing Belly Fat in Hindi)
आइये अब जानते हैं ऐसे बढ़िया घरेलू उपाय जिनसे आपके पेट की चर्बी गायब हो जायेगी।
अलसी बीज का चूर्ण (2 चम्मच), जीरा चूर्ण (2 चम्मच), तमालपत्र पाउडर (2 चम्मच), सेंधा नमक (1 चम्मच), कत्था (2 चम्मच) - इन सभी चीजों को अच्छे से किसी पात्र में डालकर मिक्स कर लें। फिर इसका 1/4 चम्मच सुबह नाश्ते से पहले गुनगुने पानी के साथ सेवन करें और रात को सोने समय लें। नियमित 1 महीने तक सेवन करने से पेट की चर्बी पिघल जायेगी।
कई बार आँतों में गंदगी जम जाने की वजह से पेट की चर्बी बढ़ जाती है। इसके लिए आपको 4-5 करौंदे खा लें क्यूंकि इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है जिससे आपका पेट अच्छे से साफ़ हो जाएगा या एक दो दस्त भी लग जाएँ तो घबराइए मत। आँतों में जमा मल बाहर निकल जाएगा और आपके पेट की चर्बी भी कम होने लगेगी।
भोजन से पहले अजवाइन का पानी पीने से पाचन तंत्र ठीक रहता है और पेट की चर्बी भी गायब होने लगती है। सलाद के रूप में अजवाइन की पत्ती का सेवन करने से भी पेट और उसके आस-पास की चर्बी घटने लगती है।
शुद्ध तिल के तेल की मालिश करें जहाँ मेद इकट्ठा हुआ है जैसे पेट, कूल्हे, कमर आदि। इससे आप हैरान हो जाएंगे कि 1 ही महीने में आपकी चर्बी गायब होने लगेगी। इसके अलावा तिल का शुद्ध तेल का एक चम्मच आप पी भी सकते हैं लेकिन क्यूंकि ये गर्म तासीर का होता है तो पित्त प्रकृति वाले न पीएं या किसी अच्छे आयुर्वेदिक चिकित्सक से परामर्श करके ही पीएं।
जब भी पानी की प्यास लगे तो गुनगुना पानी ही पीएं। इससे कुछ ही दिनों में पेट की चर्बी पिघल जायेगी और आप अपने आप को हल्का महसूस करेंगे।
तेज चलना - जी हाँ तेज चलने से भी हमारी पेट की और जाँघों की चर्बी कम होती है। ध्यान रहे आपको दौड़ना और जॉगिंग नहीं करनी है, सिर्फ तेज चलना हैं जैसे महात्मा गांधी चलते थे। कहते हैं जब वो चलते थे तो उस समय के युवाओं को उनके पीछे दौड़ना पड़ता था। इसके साथ ही जैसे फौजी परेड करते हैं वैसे भी चल सकते हैं, कुछ शोधों में पाया गया है कि इससे पेट की चर्बी कम होती है।
भुजंगासन, पर्वतासन, कोणासन, पवनमुक्तासन और हस्तपंडांगुष्ठासन - ये पांच आसन क्रम से से करें जैसे लिखे हैं क्यूंकि आसनों से आपका मेटाबोलिज्म तेज होगा जो पेट की चर्बी घटाने के लिए बहुत जरूरी है।
जीवनशैली में क्या बदलाव लाएं जिससे पेट की चर्बी न बढ़े
आप नित्य जीवनशैली में कुछ बदलाव करके पेट की चर्बी को बढ़ने से रोक सकते हैं जैसे –
- सुबह उठते ही 1 गिलास गुनगुने पानी की अवश्य पीयें
- नियमित सैर जरूर करें
- नाश्ते में हल्का भोजन करें क्यूंकि पेट की चर्बी घटाने के लिए नाश्ता हल्का करना ही होगा
- फल और फलों का रस जरूर पीएं
- सूर्यास्त के बाद भोजन न करें
- मिठाई का सेवन बिल्कुल बंद कर दें
- मैदे युक्त पदार्थ और जंक फ़ूड भी न खाएं
- दिन में केवल दो बार ही भोजन करें
- योगासन अवश्य करें
- रात को ज्यादा देर तक न जागें
- तनाव बिल्कुल न लें
- दिन में न सोएं
- कभी भी डाइटिंग न करें
पेट कम करने की एक्सरसाइज
कुछ लोग ये समझते हैं कि एब्स की एक्सरसाइज करने से पेट की चर्बी कम होती है, ऐसा कुछ नहीं है जिस प्रकार आप अन्य मसल्स का व्यायाम करते हैं, उसी प्रकार आप एब्स के लिए भी व्यायाम करते हैं। आपको पूरे शरीर की ही एक्सरसाइज करनी चाहिए जैसे तैराकी, तेज चलना, योगासन, रस्सी कूदना, पुशअप्स और स्क्वाट्स आदि करने से आप अपने पेट की चर्बी घटा सकते हो।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न – पेट की चर्बी कम करने के लिए क्या खाएं?
उत्तर – पेट की चर्बी कम करने के लिए आपको सुबह भीगे हुए बादाम का सेवन करना चाहिए, दोपहर को खाने से आधा घंटा पहले सलाद जरूर खाएं। फलों का रस अवश्य पीएं।
प्रश्न – क्या चावल खाने से पेट की चर्बी बढ़ती है?
उत्तर – यदि रात के भोजन में अधिक मात्रा में चावल खाते हैं और कोई व्यायाम आदि भी नहीं करते तो इससे पेट की चर्बी बढ़ने की आशंका रहती है।
प्रश्न – पेट की चर्बी कम करने के लिए सुबह नाश्ते में क्या खाना चाहिए?
उत्तर – आपने अक्सर सुना होगा कि कई लोग कहते हैं सुबह का नाश्ता हैवी करना चाहिए लेकिन पेट की चर्बी घटाने के लिए आपको नाश्ता भी कम ही करना होगा। आप मीठी फुलियां शक्कर (गुड़ का चूरा) मिलाकर खा सकते हैं। ये बहुत ही उपयोगी है पेट की चर्बी कम करने के लिए।
इन्हें भी पढ़ें –
आखिर किन कारणों से होती फ़ूड पोइज़निंग और क्या हैं इसका घरेलू उपचार
क्या आपका भी भोजन करने के बाद पेट फूल जाता है तो करिये ये देसी उपचार