ऐसे 11 घरेलू नुस्खे जो गर्मियों में पहुंचाएंगे शरीर को ठंडक Home Remedies To Reduce Body Heat in Hindi
गर्मी बहुत बढ़ गयी है। तपती लू ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है और ऊपर से बिजली संकट भी गहराता जा रहा है। गर्मी में बाहर जाने से बचना चाहिए लेकिन कई बार कुछ लोगों का काम ही ऐसा होता है कि उन्हें धूप में बाहर निकल कर काम करना पड़ता है। जिस वजह से वह गर्मी की चपेट में आकर बीमार भी पड़ सकते हैं।
बस इसी गर्मी से बचाव के लिए और शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए हम आपके लिए कुछ ऐसे सरल घरेलू तरीके (Home Remedies To Reduce Body Heat in Hindi) लाये हैं जिन्हें प्रयोग करने से आपके शरीर का तापमान नार्मल हो जाएगा और ठंडक का एहसास भी होगा।
शरीर की गर्मी क्यों बढ़ती है?
गर्मियों के दिनों में बाहर का वातावरण गर्म होने से शरीर में भी पित्त बढ़ने लगता है, जिससे शरीर की गर्मी बढ़ने लगती है। इसके अलावा जो लोग अधिक व्यायाम करते हैं या ज्यादा घूमते-फिरते हैं तो उनके शरीर में भी गर्मी अधिक बढ़ जाती है।
जो लोग गर्मियों में ज्यादा मिर्च-मसाले वाला भोजन करते हैं, शराब और कॉफ़ी का सेवन अधिक करते हैं एवं ठंडी चीजों का सेवन काम करते हैं तो इस कारण भी बॉडी में गर्मी बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।
शरीर की गर्मी को शांत करने और ठंडक पहुंचाने के आसान घरेलू तरीके (Home Remedies To Reduce Body Heat in Hindi)
गर्मियों में शरीर में पित्त बढ़ने लगता है जिससे भूख में कमी और कब्ज़ की शिकायत हो जाती है और कई बार नकसीर भी आ जाती है। इसलिए शरीर में ठंडक बनाये रखने के लिए कुछ आसान घरेलू तरीके (Home Remedies To Reduce Body Heat in Hindi) निम्नलिखित हैं –
बादाम और खसखस वाला दूध
दिन में खसखस और बादाम को पानी में भिगो दें। शाम को बादाम का छिलका उतार लें और खसखस को भी पानी से निकाल लें। दोनों को अच्छे से कूट लें और ठंडे दूध में मिलाकर अच्छे से फैंटे, फिर इसे पी जाएँ। गर्मियों के दिनों में शरीर में ठंडक लाने के लिए ये जबरदस्त प्रयोग है।
तरबूज
तरबूज में लगभग 92 प्रतिशत तक पानी की मात्रा होती है और ये गर्मियों में खाया जाने वाला सबसे लोकप्रिय फल है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स आपके शरीर को मजबूत बनाते हैं और बॉडी को हाइड्रेट भी रखते हैं। इसी कारण शरीर में गर्मी का प्रभाव कम होता है और ठंडक(Home Remedies To Reduce Body Heat in Hindi) मिलती है।
लस्सी/छाछ
भारत में लस्सी/छाछ सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली चीज है और गर्मियों के दिनों में शरीर में बड़ी गर्मी को कम करने में फायदेमंद है। इसके अलावा इसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपके शरीर की तंदरुस्ती के लिए उपयोगी हैं।
नीम्बू पानी
नीम्बू पानी में भरपूर विटामिन सी पाया जाता है जो आपके शरीर के तापमान को कम करने में फायदेमंद है और इम्युनिटी बूस्टर तो है ही। ये आपकी बॉडी को नमी प्रदान करने के साथ त्वचा को ऑक्सीजन भी प्रदान करेगा जिससे आप एनर्जेटिक और फ्रेश महसूस करेंगे।
खीरा
खीरे में भरपूर फाइबर पाया जाता है और पानी की मात्रा भी उच्च होती है जो आपके शरीर में बड़े पित्त को शांत करता है और साथ ही कब्ज़ की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है।
चंदन का लेप
भारत में चंदन का तिलक लगाया जाता है क्यूंकि ये शरीर और मस्तिष्क को ठंडक प्रदान करता है। इसलिए लाल या सफेद चंदन दोनों को मिक्स करके अपने मस्तक, छाती और बाजु पर लेप करें। इससे सारा दिन मन शांत रहेगा और बॉडी भी कूल रहेगी।
सत्तू
बिहार में गर्मियों में सत्तू खूब पिया जाता है और वहां तो इसे सुपरफूड माना जाता है क्यूंकि गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने में इसका कोई सानी नहीं है। भुने हुए बेसन को भुनी हुई जौ का साथ मिलाकर ठंडे पानी में मिलाएं और इसमें नीम्बू, जीरा पाउडर और नमक मिलाकर पीएं।
जलजीरा
जलजीरा में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं जो न सिर्फ आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखते हैं बल्कि पाचन तंत्र को भी मजबूती प्रदान करते हैं। ये उत्तर-भारत की गर्मियों में पी जाने वाली सबसे लोकप्रिय पेयों में से एक है।
मेहंदी
गर्मियों के दिनों (Home Remedies To Reduce Body Heat in Hindi) में कुछ लोगों के पैरों से गर्मी बहुत निकलती है तो उन लोगों को पैरों पर मेहंदी लगानी चाहिए, इससे पूरे शरीर में ठंडक पहुंचेगी। सिर पर भी मेहंदी लगाएं, इससे काफी ठंडक मिलेगी और नकसीर जैसी समस्या हो गयी है तो वो भी ठीक हो जाएगी।
पुदीना
भारत में पुदीने की चटनी बहुत खाई जाती है क्यूंकि ये पाचन शक्ति को बढ़ाती है और शरीर के तापमान को भी बैलेंस रखती है। चटनी के अलावा आप इसका प्रयोग नीम्बू पानी, जलजीरा, छाछ और दही आदि में कर सकते हैं।
गन्ने का रस
वैसे तो गन्ना सर्दियों में होता है लेकिन इसका रस गर्मियों में बहुत बिकता है। गर्मियों में नित्य एक गिलास पीने से शरीर में ठंडक आती है और यदि यदि इसके अंदर पुदीने का रस, नीम्बू का रस मिलाया जाए तो आप एनर्जेटिक भी महसूस करेंगे।