Sunday, December 3, 2023
Body Healthबंद नाक को तुरंत खोलने के चमत्कारी घरेलू उपाय | 7 Home...

बंद नाक को तुरंत खोलने के चमत्कारी घरेलू उपाय | 7 Home Remedies to Open Blocked Nose in Hindi

- Advertisement -

बंद नाक को तुरंत खोलने के चमत्कारी घरेलू उपाय 7 Home Remedies to Open Blocked Nose in Hindi

शरीर में अनेकों समस्याएं उत्पन्न होती हैं और उनका उनका निदान भी हो जाता है। ऐसी ही एक समस्या है नाक का बंद होना, ये बहुत ही जटिल समस्या है क्यूंकि नासिका के माध्यम से ही प्राण वायु भीतर जा रही है। अब यदि नाक ही बंद हो गया तो सांस कैसे लेंगे? हाँ मुंह के माध्यम से सांस ली जा सकती है लेकिन वो इतनी लाभकारी नहीं होती।

वैसे तो नाक बंद होना एक आम समस्या है। सर्दियां हों या गर्मियां जब भी कभी जुकाम लगता है तो कफ कुपित हो जाती है और नोस्ट्रिल्स बंद हो जाते हैं एवं सांस लेना दुर्लभ हो जाता है। कुछ लोगों को लगता है कि उनकी नाक की हड्डी बढ़ गयी है या मांस बढ़ गया है, इस वजह से नाक बंद रहता है। लेकिन अधिकतर मामलों में कफ जमा होने करके ही नाक बंद होता है। हम आपको ऐसे घरेलू (Home Remedies to Open Blocked Nose in Hindi) और योगिक उपाय बताएंगे जिससे नाक बंद होने की समस्या बिल्कुल ठीक हो जायेगी।

स्वाद और खुशबू आनी हो गयी हैं बंद तो उपाय जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें

नाक बंद होने के कारण इन हिंदी

सर्दी-जुकाम के अलावा अन्य भी कई कारण हो सकते हैं बंद नाक होने के। आइये जानते हैं –

स.कारण
1 एलर्जी होने के कारण
2 नाक की एक हड्डी बड़ी और दूसरी छोटी होना
3 कफ जमने के कारण
4 एडेनोइड्स का बढ़ना
5 साइनस की समस्या की वजह से
6 नाक का मांस बढ़ना
7 रात को सोते समय भी कई बार नाक बंद हो जाती है

बंद नाक तुरंत खोलने के उपाय (Home Remedies to Open Blocked Nose in Hindi)

बंद नाक तुरंत खोलने के लिए आपको कुछ घरेलू नुस्खों (Home Remedies to Open Blocked Nose in Hindi) के साथ कुछ यौगिक क्रियाएं भी करनी होगी जिससे आपको तुरंत लाभ मिलेगा और आप भी कहेंगे किये तो चमत्कार होगया। आइये जानते हैं कुछ सरल उपाय –

अजवाइन को तवे पर गर्म कर लें और उसके बाद उसे किसी पतले सूती कपड़े में डालकर पोटली बना लें। अब इस पोटली को नाक के पास रखें और गहरी श्वास लें। इससे नाक से पानी निकलने लगेगा और नाक खुलने लगेगा। 
बादाम (100 gm), काली मिर्च (20 gm), मिश्री धागे वाली (50 gm) - तीनों को अच्छे से कूटकर पाउडर बना लें। इसका सेवन रात को सोते वक्त दूध के साथ करें। 3 दिनों में ही बंद नाक खुल जाएगा। 
100 ml पानी में एक चम्मच रीठा मिला दें और चुटकी भर सोंठ और कालीमिर्च भी डाल दें। फिर इसे अच्छे से कपड़छान कर लें और एक-एक बूँद नाक में डाल दें। साइनस की वजह से यदि नाक बंद है तो 1-2 दिनों के प्रयोग से ही खुल जाएगा। 
एक पतीला पानी का अच्छे से उबाल लें और उसमें 7-8 पत्तियां तुलसी की डाल दें, फिर इसकी भाप लें। नाक के रास्ते में जो रूकावट है वह साफ़ हो जायेगी और जो कफ जमा है वो भी बाहर निकल जाएगा। 

अब कुछ यौगिक क्रियाएं बताते हैं

अंगूठे के पीछे के हिस्से को दुसरे हाथ की तर्जनी और अंगूठे से ओके का आकार बनाकर गोल-गोल घुमाएं। ये तुरंत ही नाक खोलने के लिए बहुत ही उपयोगी क्रिया है। 
पादादिरासन एक ऐसी क्रिया है जो ठंड की वजह से होने वाले बंद नाक को खोलने में अत्यंत लाभकारी है। इसे करने के लिए वज्रासन पर बैठ जाएँ और बाएं हाथ को दायीं बगल में और दाएं हाथ को बायीं बगल में डाल लें, अंगूठे बाहर ही रहें। इस स्थिति में बैठे रहें और सामान्य रूप से श्वास लेते रहें। इसे एक मिनट तक करें, आपको एक मिनट बाद ही फर्क महसूस होने लगेगा। 
कपालभाति और नाड़ी-शोधन प्राणायाम भी बहुत उपयोगी हैं बंद नाक खोलने में और इसके साथ ही यदि भस्त्रिका का भी अभ्यास किया जाए तो सोने पे सुहागा। इन यौगिक क्रियायों को करने से अत्यंत लाभ मिलेगा। 
आज्ञा चक्र पर अंगूठे या तर्जनी ऊँगली से दबाव डालें। 1 मिनट में बंद नाक खुल जाएगा। ये उस समय करें जब रात को सोते समय बिना किसी कारण ही नाक बंद हो जाए तो। 
बच्चों की बंद नाक खोलने के उपाय

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न – रात में नाक बंद होने का कारण क्या है?

उत्तर – कई बार आप भी जैसे सोने के लिए तकिये पर लेटते हैं तो सांस नहीं आती, नाक बंद हो जाता है। इसका कारण नाक में होने वाली खुश्की है और शरीर में वात का बढ़ना भी इसका प्रमुख कारण हो सकता है। इसके लिए आपक सरसों का तेल (1-1 बूँद) दोनों नथुनों में डाल लें, नाक खुल जाएगा।

इन्हें भी पढ़ें –

टाइफाइड बुखार को जड़ से खत्म करने के घरेलू उपाय

सूखी खांसी से हो गए हैं परेशान तो करें दादी-नानी के ये आसान उपाय

- Advertisement -

Exclusive content

Latest article

More article