इन 11 घरेलू उपायों की मदद से घटते प्लेटलेट्स को बढ़ा सकते हैं Home Remedies for Low Platelets Count in Hindi
जैसे ही व्यक्ति को पता चलता है कि उसके प्लेटलेट्स में कमी आ गयी है तो वह बहुत ही परेशान हो जाता है और उसे लगता है कि कहीं उसे डेंगू तो नहीं हो गया। लेकिन हर बार प्लेटलेट्स कम होने का कारण डेंगू नहीं होता। इसके अन्य कई कारण हो सकते हैं। प्लेटलेट्स ब्लड क्लॉट करने में अहम भूमिका निभाता है। इसके कम होने से इंसान को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। तो घबराने की बात नहीं हैं इस लेख में आपको ऐसे बढ़िया घरेलू उपाय बताएंगे जो आपके खून में प्लेटलेट्स को बढ़ाने में काम आएंगे।
चिकुनगुनिया के कारण, लक्षण और घरेलू उपचार जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें
Table of Contents
प्लेटलेट्स क्या हैं और इनका क्या कार्य है?
जैसे हमारे खून में लाल रक्त कण होते हैं उसी तरह प्लेटलेट्स भी होते हैं। ये हड्डियों के अंदर बोन मेरो में बनते हैं जो मज्जा का स्थान है। जैसे कि व्यक्ति को कभी चोट लग जाती और खून बहने लगता है तो ये खून को रोकने का काम करते हैं। अन्य इसका कार्य होता है क्षतिग्रस्त टिश्यू को रिपेयर करना। प्लेटलेट्स काउंट कम होने को मेडिकल भाषा में Thrombocytopenia कहते हैं। इसमें ज्यादा कम होने पर खून निकलने लगता है और यदि प्लेटलेट्स काउंट अधिक बढ़ जाए तो खून के थक्के जमने लगते हैं। इसे मेडिकल भाषा में thrombocytosis कहा जाता है।
प्लेटलेट्स कम होने के कारण और लक्षण
सिर्फ डेंगू ही नहीं अन्य भी कई कारण हैं प्लेटलेट्स कम होने के और जानिये इसके लक्षण भी।
प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के घरेलू उपाय (Home Remedies for Low Platelets Count in Hindi)
आपको कुछ ऐसे प्रभावशाली घरेलू उपाय बताएंगे (Home Remedies for Low Platelets Count in Hindi) जिनके प्रयोग से प्लेटलेट्स काफी तेजी से और कम समय में बढ़ेंगे। आइये जानते हैं वे देसी नुस्खे –
आंवले का और कीवी का रस
आंवले और कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, इसलिए इन दोनों का प्रयोग प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने में किया जाता है। इसके साथ ये आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी उपयोगी हैं।
प्रयोग कैसे करें – 6 चम्मच आंवले का रस, 6 चम्मच कीवी का रस और 6 चम्मच ही वीट ग्रास का रस – इन तीनों को अच्छे से मिलाकर इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं और इसका सेवन सुबह, दोपहर और शाम को दिन में तीन बार करें।
वेजिटेबल सूप
कद्दू (20 gm), पालक (20 gm), टमाटर (20 gm), हरी मिर्च (1 टुकड़ा) – इन सब चीजों को अच्छे से उबाल लें और इसमें स्वादानुसार सेंधा नमक मिला लें। इस सूप को दिन में तीन बार (सुबह-दोपहर-शाम) को पीएं। 8 दिन में ही प्लेटलेट्स बढ़ने शुरू हो जाएंगे।
पपीते के पत्ते और गिलोय
गिलोय, पपीते के पत्ते और सूखे आंवले – इन तीनों को बराबर मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें और इस चूर्ण का सेवन सुबह-दोपहर-शाम को खाना खाने के बाद करें। इस प्रयोग से आपके खून में प्लेटलेट्स की मात्रा बढ़ती जायेगी।
खून में प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले फूड्स
भोजन में कुछ ऐसे पदार्थ हैं जिनके सेवन से आप अपने खून में प्लेटलेट्स को बढ़ा सकते हैं। आइये जानते हैं –
- पपीते का सेवन प्लेटलेट्स बढ़ाने में काफी फायदेमंद है
- कीवी फल का सेवन अवश्य करें
- बकरी का दूध भी बहुत लाभकारी है
- मीठी छाछ का सेवन प्लेटलेट्स को बढ़ाता है
- गाय का दूध का मक्खन भी बहुत अच्छा है
- अनार और मौसम्बी जैसे फल भी प्लेटलेट्स को बढ़ाते हैं
- चकुंदर का सेवन करने से भी प्लेटलेट्स में वृद्धि होती है
- नारियल पानी भी बहुत फायदेमंद है प्लेटलेट्स बढ़ाने में
- पानी पर्याप्त मात्रा में पीएं
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न – नार्मल प्लेटलेट्स कितनी होने चाहिए?
उत्तर – जो मनुष्य स्वस्थ है उसके खून में 150000 से लेकर 450000 तक प्लेटलेट्स/माइक्रो लीटर होती हैं।
प्रश्न – प्लेटलेट्स कम होने पर कैसा आहार-विहार करना चाहिए?
उत्तर – बासी और गरिष्ठ भोजन नहीं करना चाहिए। चिंता, गुस्सा बिल्कुल न करें। मैथुन आदि क्रिया भी न करें। फ्रिज में रखी चीजों का प्रयोग न करें।
प्रश्न – प्लेटलेट्स बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा पतंजलि की कौनसी है?
उत्तर – बाबा रामदेव भी गिलोय के काढ़े का सेवन करने को ही कहते हैं और साथ ही आप एलोवेरा जूस भी पी सकते हैं। इन दोनों के प्रयोग से प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ते हैं।
इन्हें भी पढ़ें –
पीलिया रोग में क्या खाएं और क्या न खाएं
खिसक गया है कमर का मणका तो करिये ये आसान घरेलू उपचार