Saturday, December 9, 2023
Body Healthमच्छरों ने कर दिया है परेशान तो अपनायें ये 7 भारतीय तरीके...

मच्छरों ने कर दिया है परेशान तो अपनायें ये 7 भारतीय तरीके | Home Remedies to Get Rid of Mosquitoes in Hindi

- Advertisement -

मच्छरों ने कर दिया है परेशान तो अपनायें ये 7 भारतीय तरीके Home Remedies to Get Rid of Mosquitoes in Hindi

गर्मियों की शुरुआत हो गयी है और मच्छरों का आतंक भी शुरू हो गया है। मच्छरों के काटने से कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है जैसे डेंगू, चिकुनगुनिया, मलेरिया जीका वायरस आदि। इसलिए इनको दूर भगाने के लिए आप तरह तरह के तरीके अपनाते हो जैसे कोइल जलाना, टिकिया लगाना या लिक्विड फॉर्म में उसे मशीन का प्रयोग करके चलाना। परन्तु आप शायद नहीं जानते कि इन सब में बहुत ही हानिकारक केमिकल्स का प्रयोग होता है जो मनुष्य के जीवन के लिए ही खतरा है।

इन केमिकल्स के नाम हैं – Diethytoluamide, Phosphine & Mefloquine, इन तीनों केमिकल्स का प्रयोग अमेरिका और यूरोप के 56 देशों में बैन है। इसलिए हमें भी इन केमिकल्स युक्त उत्पादों को छोड़कर मच्छर भगाने के लिए भारतीय तरीकों (Home Remedies to Get Rid of Mosquitoes in Hindi) को आजमाना चाहिए।

मच्छर भगाने का आसान तरीका (Home Remedies to Get Rid of Mosquitoes in Hindi)

अब जानिये भारतीय आसान तरीके जिनसे मच्छर आपके नजदीक भी नहीं आएगा, काटना तो दूर की बात रही।

नीम के तेल से मच्छर भगाने का तरीका

जिस कमरे में आप सोते हैं वहां पर नीम के तेल का दिया जलाएं, जब तक दिया जलेगा मच्छर उस कमरे में घुस नहीं पायेगा। नीम के तेल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं और इसकी खुशबू भी ऐसी होती है जिससे मच्छर आपके नजदीक नहीं आ पायेगा।

नीम्बू और लौंग से मच्छर भगाने का उपाय

लौंग और नीम्बू घर से नकारात्मक ऊर्जा को भी नष्ट करते हैं। इसके अलावा मच्छर भगाने में तो ये उपाय बहुत ही कारगर है। बस आपको नीम्बू को 2 टुकड़ों में काटना है और उसमें कुछ लौंग चुभो देने हैं। फिर जिस कमरे में आप रात को सोते हैं वहां रख दें। इससे आपको मच्छर को मारने के लिए किसी भी केमिकल युक्त चीज का प्रयोग नहीं करना पड़ेगा।

गाय के गोबर से बनी अगरबत्ती भी भगाती है मच्छरों को

जो आप केमिकल युक्त कोइल का प्रयोग करते हैं, उससे आपके और आपके बच्चों के फेफड़ों पर नकारात्मक असर पड़ता है जिससे आप बीमार पड़ सकते हो। इसलिए आपको गाय के गोबर से बनी अगरबत्ती जला लेनी चाहिए, इससे स्वास्थ्य पर भी कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा और मच्छर भी दूर भागेंगे।

प्याज से मच्छर भगाने का तरीका

प्याज में जो गंध होती है वे काफी तीखी होती जिस कारण मनुष्य की आँख से भी आंसू आ जाते हैं। आपको प्याज का छिलका उतार लेना हैं और इस पर लोभान का तेल लगाकर अपने कमरे में टांग देना है। जिस कमरे में ये टंगा होगा, वहां मच्छर नहीं घुस सकेंगे।

लोभान का तेल बनाने का तरीका – एक पैन में थोड़ा सा सरसों का तेल गर्म कर लें और गैस से उतार लें, फिर इसके बाद थोड़ी सी लोभान मिलाएं और अच्छे से हिला लें, लोभान घुल जायेगी और तेल तैयार।

नोट – जलती गैस पर लोभान सरसों के तेल में न डालें, आग पकड़ सकती है।

सिंट्रोनेला की घास से दूर भगाये मच्छर

2011 की एक स्टडी में ये पाया गया था कि सिंट्रोनेला की घास को जलाने से मच्छर दूर भागते हैं और ये मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी कोई बुरा प्रभाव नहीं करती। ये जलने पर फिनाइल जैसी स्मेल छोड़ती है जिससे मच्छर दूर भागते हैं।

कपूर से मच्छर भगाने का तरीका

कपूर को सीधा जला दें और कुछ देर के लिए कमरा बंद कर दें। सारे मच्छर भाग जाएंगे। इसका एक अन्य प्रयोग आप तेल के साथ भी कर सकते हैं। सरसों के तेल में कपूर का चूरा करके मिला दें और एक रुई की बाती बनाकर उस तेल में डुबोकर कमरे में जला दें। सारे मच्छर दूर भाग(Home Remedies to Get Rid of Mosquitoes in Hindi) जाएंगे।

लहसुन से मच्छर भगाने का उपाय

लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं और इसमें पाया जाने वाला सल्फर ही तीखे स्वाद और गंध का कारण होता है। इसे अपने शरीर पर मलें, इससे आपके नजदीक मच्छर नहीं आएंगे।

मोबाइल से मच्छर कैसे भगाएं?

मच्छर भगाने वाला साउंड जो आपके मोबाइल में ऐप के रूप में है। इस ऐप का नाम anti mosquito – sonic repeller है जो एक ऐसी साउंड निकालता है जो मच्छरों और अन्य कीट-पतंगों को भगाती है। जिन लोगों ने ये ऐप बनाई है उनका दावा है कि इस साउंड का असर इंसानों पर कोई बुरा प्रभाव नहीं डालेगा।

निष्कर्ष

उपर्युक्त सभी भारतीय तरीके मच्छरों (Home Remedies to Get Rid of Mosquitoes in Hindi) को दूर भगाने में काफी उपयोगी हैं। आप इनका प्रयोग निश्चित रूप से कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य भी उपाय हैं जो मच्छरों को दूर भगाते हैं जैसे तेजपत्ता जला देना आदि।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न – मच्छर भगाने वाला ऐप कौन सा है?

उत्तर – इस ऐप का नाम anti mosquito – sonic repeller है जो एक ऐसी साउंड निकालता है जो मच्छरों और अन्य कीट-पतंगों को भगाती है।

प्रश्न – मच्छर कान के पास क्यों भिनभिनाते हैं?

उत्तर – मच्छर अपने पंख तेजी से खोलते और बंद करते हैं तो यही आवाज़ हमें सुनाई देती है और ऐसा लगता है जैसे वो कान के पास भिनभिना रहे हैं।

- Advertisement -

Exclusive content

Latest article

More article