Friday, June 2, 2023
Beautyमसूड़ों में सूजन , मसूड़े फूलने का कारण और उपचार | Gingivitis...

मसूड़ों में सूजन , मसूड़े फूलने का कारण और उपचार | Gingivitis Home Remedies in Hindi

- Advertisement -

Gingivitis Home Remedies in Hindi मसूड़े फूलने का कारण, मसूड़ों की सूजन का घरेलू उपचार

आपको जानकर ये हैरानी होगी कि यदि आप अपने दांतों और मसूड़ों की देखभाल नहीं करते तो आपको हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है क्यूंकि मुंह हमारे शरीर का ऐसा अभिन्न अंग है जिससे हम अपने खाद्यपदार्थों का सेवन करते हैं और यदि इसकी सफाई अच्छे से नहीं होगी तो रोग बढ़ेंगे ही।

मसूड़ों में सूजन और उनका लाल होना ज्यादतर दांतों में जमे बैक्टीरिया के कारण होता है। जो भी आप खाते हैं उसके कण दांतों में इकठ्ठा होकर प्लाक का निर्माण करते हैं, जिसकी वजह से gingivitis की समस्या उत्त्पन्न होती है। यदि इसका जल्दी उपचार न किया जाए तो दांत गिरने के chances बढ़ जाते हैं। इसलिए आपके लिए ऐसे सरल घरेलू उपचार (Gingivitis Home Remedies in Hindi) लाये हैं जिन्हें प्रयोग करने से मसूड़ों की सूजन, दर्द और खून आने की समस्या दूर हो जायेगी।

दांतों की सड़न का रामबाण घरेलू उपचार जानने के लिए लिंक पर क्लिक करें

Gingivitis का क्या मतलब है?

इसमें gingiv का मतलब है gum यानि मसूड़े और itis का अर्थ है – इन्फ्लेमेशन यानि सूजन। इसका अर्थ हुआ मसूड़ों में होने वाली सूजन।

मसूड़े क्यों फूल जाते है (Gum Swelling Reason)

बैक्टीरिया का पनपना सबसे बड़ी वजह है मसूड़ों में सूजन और दर्द की। आइये जानते हैं मसूड़ों फूलने का कारण –

स. कारण
1 बैक्टीरिया और फंगल इन्फेक्शन से
2 ज्यादा हार्ड ब्रश प्रयोग करने से
3 आहार में पोषक तत्वों की कमी से
4 भोजन का अंश दांतों में लम्बे समय तक फसे रहने के कारण
5 प्रेग्नेंट महिलाओं में ये समस्या ज्यादा होती है
6 पान, तम्बाकू का अधिक सेवन करने से
7 दांतों पर टार्टर जमा होने से

मसूड़ों में सूजन के घरेलू उपचार (Gingivitis Home Remedies in Hindi)

आइये अब जानते हैं मसूड़ों में सूजन के घरेलू उपचार (gum swelling treatment at home in hindi) –

लहसुन करेगा मसूड़ों की सूजन को दूर

लहसुन में एंटी-फंगल, एंटी-बैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं और साथ ही विटामिन सी भी पाया जाता है जिसकी कमी से दांतों में सदन और मसूड़ों में सूजन होती है। आइये इसे कैसे पयोग करना हैं मसूड़ों की सूजन को दूर करने में जानते हैं –

प्रयोग का तरीका – 5 लहसुन की कलियों को कूटकर उसका रस निकाल लें। फिर 1/4 चम्मच रस में 1 चम्मच शहद का मिलाकर सेवन करें। 15 दिनों में आपको मसूड़ों की सूजन (Gingivitis Home Remedies in Hindi) दूर होती नजर आने लगेगी।

अमरुद की पत्तियों से होगी मसूड़ों की सूजन दूर

अमरुद की पत्तियां एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं। ये मसूड़ों में सूजन, दांत में दर्द के साथ साथ डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल को भी नियंत्रित करने के लिए उपयोग में लाई जाती हैं। इनका प्रयोग मसूड़ों में सूजन का इलाज करने के लिए इस प्रकार करें –

प्रयोग का तरीका – 4-5 साफ़ अमरूद की पत्तियों को थोड़ा-सा कूट लें और 1 गिलास पानी में उबालें। इसके साथ आप 1-2 लौंग और चुटकी भर सेंधा नमक भी मिला सकते हैं। फिर इस पानी के गरारे करें। मसूड़ों में सूजन, दांत दर्द और मुंह से बदबू आने की समस्या से छुटकारा मिलेगा।

हींग करेगा मसूड़ों की सूजन और दर्द को दूर

हींग एंटी-ऑक्सीडेंट्स से प्रयाप्त है और पेट में दर्द के लिए तो संजीवनी की तरह काम करती है। इसके साथ ही निमोनिया, पीरियड्स और दाद-खाज को भी ठीक करने में उपयोगी है। मसूड़ों में सूजन और दर्द में इसका प्रयोग इस प्रकार करें –

प्रयोग का तरीका – एक चुटकी हींग को पानी में मिलाकर पेस्ट-सा बना लें और प्रभावित स्थान पर लगाएं। ये स्वाद में लहसुन की तरह होगी लेकिन आपके मसूड़े में दर्द और सूजन को ठीक कर देगी।

नीम का प्रयोग करेगा मसूड़ों की हर समस्या को दूर

पुराने समय में दांत साफ़ करने के लिए नीम की दातुन का प्रयोग किया जाता था और लोगों के दांत और मसूड़े भी मजबूत ही होते थे क्यूंकि इसमें एंटी-वायरल गुण होते हैं। ये ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में भी लाभकारी है। आइये जानते हैं मसूड़ों को ठीक करने में इसका प्रयोग कैसे करें –

प्रयोग कैसे करें – वैसे तो सभी को नीम की दातुन का ही प्रयोग करना चाहिए लेकिन अब जब मसूड़ों में सूजन हो गयी है तो नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाकर मसूड़ों और दांतों पर अच्छे से लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें। मसूड़ों संबंधित सभी समस्या ठीक हो जायेगी।

Gingivitis से बचाव के कुछ अन्य तरीके

अपनी दिनचर्या में कुछ सामन्य आदतों को अपनाकर आप gingivitis की समस्या होने से बच सकते हैं। आइये जानते हैं –

  • कुछ भी खाएं या पीएं, उसके बाद कुल्ला अवश्य करें
  • दिन में 2 बार ब्रश जरूर करें
  • आहार में विटामिन सी जरूर शामिल करें
  • तम्बाकू, पान, सिगरेट का सेवन बंद कर दें
  • कैल्शियम से भरपूर दही, दूध का सेवन अवश्य करें
  • ज्यादा गर्म और अधिक ठंडी चीजें न खाएं
  • अपने ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखें
  • हमेशा नर्म दांतों वाला ब्रश ही प्रयोग करें
  • ब्रश को हॉरिज़ॉन्टली न करें
  • ज्यादा दबाव देकर भी ब्रश न करें

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न – मसूड़े क्यों फूल जाते हैं?

उत्तर – दांतों की अच्छे से सफाई न करने से जो टार्टर जमा होता है और इसके ही बैक्टीरियल इन्फेक्शन की वजह से अधिकत मामलों में मसूड़े फूलने की समस्या होती है।

प्रश्न – मसूड़ों को मजबूत करने के लिए क्या खाना चाहिए?

उत्तर – विटामिन सी युक्त फल, दूध, दही और हरी सब्जियां खाने से दांत और मसूड़े मजबूत होते हैं।

- Advertisement -

Exclusive content

Latest article

More article