Sunday, December 3, 2023
Beautyडार्क अंडरआर्म्स से पाएं छुटकारा बस अपनाएं ये 9 घरेलू उपाय |...

डार्क अंडरआर्म्स से पाएं छुटकारा बस अपनाएं ये 9 घरेलू उपाय | Dark Underarms Home Remedies in Hindi

- Advertisement -

डार्क अंडरआर्म्स से पाएं छुटकारा बस अपनाएं ये 7 घरेलू उपाय Dark Underarms Home Remedies in Hindi

क्या आपके भी अंडरआर्म्स काले हो गए हैं? आपको भी अब स्लीवलेस पहनने में शर्म आने लगी है? तो घबराने की आवश्यकता नहीं है। क्यूंकि आयुर्वेद में ऐसे नुस्खे बताये गए हैं, जिनकी सहायता से आप अपने डार्क अंडरआर्म्स से कुछ ही दिनों में छुटकारा पा लोगे। आजकल फैशन का जमाना है। हर पुरुष और महिला कई तरीके के कपड़े पहनना पसंद करते हैं और स्लीवलेस तो अब सामान्य ही हो चुका है। परन्तु जिन महिलाओं के डार्क अंडरआर्म्स हैं, वे स्लीवलेस नहीं पहन सकती। पुरुष भी जो जिम करते हैं स्लीवलेस पहनकर उन्हें भी डार्क अंडरआर्म्स की वजह से शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है।

कम उम्र में दिखने लगे हैं बूढ़े तो छोड़ दीजिये इन आदतों को

आखिर क्यों हो जाती हैं अंडरआर्म्स काली?

देखिये इसके कई कारण हो सकते हैं। लेकिन हम कुछ सामान्य कारणों को बताएंगे जो मुख्य वजह बनते हैं डार्क अंडरआर्म्स की –

1 जो लोग रेजर का प्रयोग करते हैं, उनके अंडरआर्म्स बाकी लोगों की अपेक्षा काले होते हैं।
2 ज्यादा गर्म वैक्स प्रयोग करने से
3 overweight होने की वजह से
4 कांख की ढीली त्वचा के कारण
5 ज्यादा टाइट कपड़े पहनना भी डार्क अंडरआर्म्स का कारण होता है
6 अल्कोहल बेस्ड deodorants को सीधे कांख पर प्रयोग करना
7 Acanthosis Nigricans (त्वचा सम्बन्धी रोग)
8 दवाइयों का सेवन (जो लोग इन्सुलिन से ट्रीटमेंट लेते हैं, बर्थ कण्ट्रोल पिल्स लेते हैं या ग्रोथ हॉर्मोन थेरेपी ले रहे हैं)
9 लिवर, पेट और कोलन के कैंसर में भी त्वचा का रंग काला पड़ता है।

घरेलू उपाय जो डार्क अंडरआर्म्स से दिलाएंगे छुटकारा | Dark Underarms Home Remedies in Hindi

काले अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय हैं जो आपको अवश्य करने चाहिए। इनसे आपको काफी हद तक लाभ प्राप्त होगा।

1. मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी में मैग्नीशियम क्लोराइड प्रचुर मात्रा में होता है, जो अच्छे cleanser के रूप में जाना जाता है। इससे दाग-धब्बे में मिटाये जा सकते हैं।

#1 : 1 कटोरी पानी में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 1 चम्मच नीम्बू का रस मिलाएं। अच्छे से मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।

#2 : फिर इस पेस्ट को अपने आर्मपिट पर लगाएं और 10 min के लिए लगा रहने दें।

#3 : अब इसे हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

#4 : हफ्ते में 2 बार इसका प्रयोग करें।

2. आलू

आलू का रस त्वचा के लिए बहुत उपयोगी है। इसमें विटामिन सी, फाइबर, पोटैशियम होता है जो हमारी स्किन के लिए बहुत अच्छा है। इसमें enzyme catecholase होता है जो त्वचा के कालेपन को दूर करता है।

#1 : आलू को छीलें और उसे कद्दूकस करके किसी साफ़ कपड़े से उसका रस निचोड़ लें।

#2 : अब इस रस को अपने अंडरआर्म्स पर 10 min के लिए लगाएं।

#3 : ठंडे पानी से धो लें।

3. हल्दी

हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर है। इसमें एंटीऑक्सिडेंट्स, एंटीसेप्टिक और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा के कालेपन, दाग-धब्बे को हटाने में कारगर है।

#1 : 2 चम्मच हल्दी में इतना नीम्बू मिलाएं कि गाढ़ा पेस्ट बन जाए।

#2 : फिर इस पेस्ट को कांख में लगाएं।

#3 : 15-20 min बाद ताजे पानी से धो लें।

#4 : हफ्ते में 3 दिन प्रयोग करें।

4. संतरे के छिलके

संतरे के छिलकों का प्रयोग फेस-मास्क के लिए किया जाता है क्यूंकि इसमें विटामिन सी होता है जो त्वचा के लिए बहुत अच्छा है। इसलिए इसे बगलों का कालापन दूर करने में भी प्रयोग किया जाता है।

#1 : संतरे के छिलकों को धुप में सूखा लें ताकि उनकी नमी निकल जाए।

#2 : इन छिलकों को grind करके पाउडर बना लें।

#3 : इस पाउडर को गुलाब जल के साथ मिक्स करके पेस्ट बना लें।

#4 : इस पेस्ट को 15 min के लिए कांख में लगाएं और फिर ठंडे पानी से धो लें।

#5 : हफ्ते में तीन दिन ऐसा ही करें।

5. फिटकरी

फिटकरी पसीने की बदबू दूर करने में सहायक है। इसलिए पसीने की वजह से कांख काली होने पर आप फिटकरी का उपयोग करें।

#1 : फ़िटकरी के चूर्ण को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें।

#2 : इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाकर 15 min के लिए बैठ जाएँ।

#3 : हल्के गर्म पानी से धोकर साफ़ कर लें।

#4 : हफ्ते 2 बार ऐसा करें। जल्दी फर्क दिखेगा।

6. शहद

शहद त्वचा में जमी अशुद्धियों को दूर करने में बहुत उपयोगी है। इसलिए अशुद्धि के कारण जो बगलें काली हो गयी हैं, उनमें शहद लाभकारी है।

#1 : 2 चम्मच दही में आधा चम्मच शहद अच्छे से मिलाएं।

#2 : सीधा इसे अपनी कांख पर लगाएं और 10-15 min के लिए ऐसे ही लगा रहने दें।

#3 : ठंडे पानी से धोकर अच्छे से साफ़ कर लें और तोलिये से सूखा लें।

#4 : इसे हफ्ते में 3-4 बार कर सकते हो।

7. टी ट्री आयल

टी ट्री आयल बहुत से सौंदर्य उत्पादों में प्रयोग किया जाता है क्यूंकि इसमें एंटी-इन्फ्लैमटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा को निखारने का काम करते हैं।

#1 : 150 ml पानी में 5-6 बूँदें टी ट्री आयल की डालें और इसे किसी स्प्रे बोतल में भर लें।

#2 : अब इसे अपनी कांख पर स्प्रे करें और नैचुरली सूखने दें।

#3 : सूखने के बाद आप स्नान कर सकते हैं।

#4 : हफ्ते में ऐसा एक बार ही करें।

8. बेसन

बेसन टैनिंग और कालापन दूर करने के लिए काफी उपयोगी है। और सबसे अच्छी बात इसकी ये है कि इसका त्वचा पर कोई गलत प्रभाव नहीं पड़ता।

#1 : 2 चम्मच बेसन, 2 चम्मच कच्चा दूध और 1 चुटकी हल्दी को मिक्स करके पेस्ट बना लें।

#2 : इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं और 20 min के लिए लगा रहने दें।

#3 : अब इसे ताजे पानी से धो लें।

#4 : हफ्ते में 3-4 दिन इसे लगा सकते हैं।

9. नारियल तेल

नारियल तेल के बारे तो जितना लिखा जाए उतना कम है। इसमें त्वचा की चमक को बढ़ाने के लिए सभी पोषक तत्व मौजूद हैं। बेझिझक होकर इसका प्रयोग कर सकते हैं।

#1 : 1 चम्मच नारियल तेल में आधा चम्मच विटामिन E तेल मिला लें।

#2 : फिर अच्छे से बगलों को मसाज करें।

#3 : कॉटन से अच्छे से साफ़ कर लें।

#4 : हफ्ते में 2 बार करें। 1 महीने में डार्क अंडरआर्म्स लाइट होने लगेंगी।

निष्कर्ष

यदि डार्क अंडरआर्म्स ऊपर बताये गए नुस्खों द्वारा भी ठीक नहीं हुए तो फिर आपको डॉक्टर के पास जाने की सख्त जरूरत है। ऐसे में आप किसी अच्छे चिकित्सक के पास जाकर अपना इलाज शुरू करें।

अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न- डार्क अंडरआर्म्स को ठीक करने की कोई क्रीम बताइये?

डॉ विजय लक्ष्मी द्वारा बताई गयी ये क्रीम बहुत लाभकारी है। इस क्रीम का नाम है Quadriderm RF, आपको इसे रोज सुबह-शाम लगाना है।

प्रश्न- क्या शेविंग डार्क आर्मपिट्स का कारण होती है?

जी हाँ, यदि आप बिना कोई साबुन या मॉइस्चराइजर लगाए शेविंग करते हैं तो ये आपकी अंडरआर्म्स को काल करती है।

इन्हें भी पढ़ें –

यदि ऐसी है आपकी दिनचर्या तो बालों की टेंशन लेना छोड़ देंइन असरदार

इन असरदार उपायों से दाद, खाज और खुजली को करें छूमंतर

पीले दांतों को सफ़ेद करेगा ये इकलौता घरेलू नुस्खा

- Advertisement -

Exclusive content

Latest article

More article