शरीर में दर्द और थकान के लिए घरेलू उपचार Indian Home Remedies for Body Pain & Tiredness
दिनभर ऊर्जावान रहने के लिए आपका शरीर और मन दोनों का शक्तिशाली होना बहुत जरूरी है। परन्तु आजकल युवा बहुत जल्दी थक जाते हैं जिससे उनका सारा दिन बेकार हो जाता है। आजकल के समय में शरीर में दर्द और थकान की समस्या आम हो गयी है खासकर इस महामारी covid-19 के दौरान। इस समस्या से निपटने के लिए आपको कुछ घरेलू उपाय बताते हैं, जिनकी मदद से आप शारीरिक दर्द और थकान को दूर कर सकेंगे।
शरीर में दर्द और जकड़न के कारण
शरीर में दर्द और जकड़न के निम्नलिखित कारण हो सकते हैं –
स. | कारण |
1 | शरीर में चोट लगने की वजह से |
2 | ज्यादा तनाव लेने से |
3 | कुछ व्यक्तियों में अनुवांशिक रूप से भी होता है |
4 | शरीर में वायु के बढ़ने से |
5 | अधिक व्यायाम करने से |
6 | लम्बे समय से यदि बीमार हैं तो |
7 | पानी कम पीने से |
8 | खून की कमी के कारण |
9 | विटामिन डी की कमी से |
पूरे शरीर में दर्द हो तो क्या करना चाहिए (शरीर में दर्द और थकान के लिए घरेलू उपचार)
पूरे बदन में दर्द हो और थकान भी महसूस हो रही हो तो आप निम्नलिखित घरेलू उपाय अपनाएँ। इससे आपको निश्चित ही लाभ होगा –
हरे धनिये की चटनी
हरा धनिया विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर है। ये आँखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल को कण्ट्रोल करता है और पाचनशक्ति को सुधारने में भी उपयोगी है। खून की कमी के कारण होने वाली थकावट और बदन को दूर करने के लिए हरे धनिये की चटनी बनाकर दोपहर और रात को रोटी के साथ खाएं। कुछ ही दिनों में फर्क दिखने लगेगा।
तुलसी
बुखार के बाद अक्सर शरीर में दर्द और कमजोर महसूस होती है। इसलिए इस समय तुलसी की पत्तियों का काढ़ा पीना फायदेमंद होता है। क्यूंकि तुलसी में आयरन, विटामिन डी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो इम्युनिटी को भी बढ़ाते हैं।
नींद लें
कई बार कम सोने की वजह से शरीर में दर्द और थकान रहती है। इसलिए आपको पूरी 8 घंटे की गहरी नींद लेनी चाहिए जिससे आपको बदन दर्द और थकान जैसी समस्या का सामना न करना पड़ें।
हल्दी
हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। किसी चोट आदि लगने की वजह से शरीर में सूजन या दर्द की समस्या हो गयी है तो 1 गिलास दूध में 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पीने से दर्द में लाभ मिलता है।
धूप में अवश्य बैठें
सर्दियों के दिनों में शरीर में वात कुपित हो जाता है जिस वजह से बदन दर्द और गठिया जैसी समस्याएं पैदा होने लगती हैं। इसलिए सर्दियों के दिनों में कम से कम 30 से 40 मिनट सूर्य की रोशनी में अवश्य बैठें।
मसाज करें
तिल के तेल में सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शारीरिक थकान को दूर करने में लाभकारी हैं। तिल के तेल की शारीरक पर मालिश करने से इंसान लम्बे समय तक जवां बना रहता है। इसके साथ ही त्वचा को सॉफ्ट बनाने और बालों में चम्पी करने से रूसी और झड़ते बालों की समस्या को दूर करती हैं।
अश्वगंधा
अश्वगंधा एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर है जो बिमारियों से लड़ने में मदद करते हैं और साथ ही शारीरिक और मानसिक थकान एवं बदन दर्द की दिक्क्त को दूर करते हैं। अश्वगंधा का सेवन हमेशा किसी कुशल आयुर्वेदिक चिकित्सक के परामर्श से ही करना चाहिए।
शवासन
यदि आप अधिक तनाव लेने के कारण थकान महसूस कर रहे हैं तो 10 मिनट के लिए शवासन करें। इससे आपकी थकान और बदन में दर्द की समस्या तुरंत ठीक हो जायेगी।
केले का सेवन
पोटैशियम की कमी से भी थकान अधिक होती है। यदि आप तुरंत एनर्जी चाहिए तो 2 केले खा लीजिये क्यूंकि इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्व आपको तुरंत एनर्जी देंगे जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे।
सो कर उठने के बाद शरीर में दर्द क्यों होता है
कुछ लोगों को सुबह उठने के बाद शरीर में जकड़न और दर्द होता है। इसकी कई वजह हो सकती हैं जैसे वायु का सिर पर चढ़ जाना, शरीर में कैल्शियम और अन्य पोषक तत्वों की कमी होना। इस समस्या को दूर करने के लिए आपको सोते समय 1 गिलास दूध में 5 बूँदें बादाम रोगन मिलाकर पीना चाहिए।
निष्कर्ष
आप उपर्युक्त नुस्खों में जो भी प्रयोग करें, उससे पहले एकबार आप किसी कुशल चिकित्सक से परामर्श अवश्य करें क्यूंकि हो सकता है आपको उपर्युक्त किसी पदार्थ से एलर्जी हो। इसलिए कोई भी नुस्खा अपनाने से पहले अपने चिकित्सक या डायटीशियन से परामर्श अवश्य करें।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न – पूरे बदन में दर्द होने पर कैसा भोजन करना चाहिए?
उत्तर – यदि आपको पूरे शरीर में दर्द है तो वातवर्धक और गरिष्ठ भोजन से परहेज करें। आपको भोजन में कैल्शियम, आयरन, जिंक अधिक शामिल करना चाहिए। हल्दी, बादाम, अखरोट का सेवन करना भी लाभकारी होता है।
प्रश्न – शरीर में होने वाली जकड़न को कैसे दूर करें?
उत्तर – अधिक देर बैठे रहने से शरीर में अकड़न की समस्या होती है। इसके लिए आपको अभ्यंग कराना चाहिए जिसे आजकल मसाज कहते हैं। इससे शरीर में होने वाली जकड़न दूर हो जाती है। इसके अलावा स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करने से भी शरीर में जकड़न की समस्या नहीं होती।