Sunday, December 3, 2023
Baby's Healthभारत के 5 सर्वश्रेष्ठ शुद्ध और जैविक शहद के ब्रांड (August 2022)

भारत के 5 सर्वश्रेष्ठ शुद्ध और जैविक शहद के ब्रांड (August 2022)

- Advertisement -

भारत के 5 सर्वश्रेष्ठ शुद्ध और जैविक शहद के ब्रांड (August 2022)

शहद न केवल भारतीय रसोई में प्रयोग किया जाता है बल्कि इसका प्रयोग रूप को निखारने, बालों को चमकदार बनाने और वजन घटाने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा पूजा के लिए भी शहद का प्रयोग किया जाता है। शहद यदि शुद्ध हो तो वह इंसान की सेहत के लिए बहुत उपयोगी है।

भारत में पहले गाँव के लोग छोटी शहद की मक्खी का शहद निकालते थे। वो शहद शुद्ध होता था और सेहत के लिए भी अच्छा होता था। अब स्वयं निकालने की प्रथा तो लगभग खत्म ही हो चुकी है तो इसलिए हमने आपके लिए 10 बेस्ट भारतीय ब्रांड्स की सूची तैयार की है जिसमें से आप कोई भी शहद निश्चित होकर खरीद सकते हो।

भारत में शहद के शीर्ष 10 बेस्ट ब्रांडों की सूची (2022)

भारतीय बाजार में बहुत सारे ब्रांड हैं जो शहद बेचते हैं लेकिन सबसे बेस्ट शहद खरीदने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखना होगा जैसे उसमें चीनी न हो, उसका रंग बदल जैसा दिखता है और वह बहुत ज्यादा मीठा नहीं होता। आइये अब जानते हैं भारत के सर्वश्रेष्ठ ब्रांडों की लिस्ट।

1. Bonphool Natural Mangrove Honey

यदि आप शहद का कोई न्य ब्रांड ट्राई करना चाहते हैं और शुद्धता की तलाश में हैं तो सुंदरबन का मैन्ग्रोव हनी आपके लिए बेस्ट है। यह खालीशा, बानी और गारन जैसे सुगंधित फूलों से बना है और इस उत्पाद को चुनने के पीछे का एक और कारण है कि यह पूरीतरह प्राकृतिक है जिसमें अतिरिक्त चीनी, रसायन और संरक्षक नहीं है। ये अपने औषधीय गुणों के कारण कैंसर, अस्थमा और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में भी मदद करता है।

हमने इसे क्यों चुना?

  • इसमें रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए एंटीसेप्टिक गुण और सूक्ष्म पोषक तत्व मौजूद हैं।
  • इसका स्वदद बहुत ही अच्छा है क्यूंकि ये सुगंधित फूलों से बना है।
  • रसायन और अन्य preservatives नहीं मिलाए गए हैं।

2. INDIGENOUS HONEY

INDIGENOUS HONEY 2015 से मार्किट में है और सबसे ज्यादा बिकने वाले शहद में से एक है। यह बिना किसी कृत्रिम चीनी या गन्ना चीनी मिलाये बनाया जाता है। शुद्ध, अनफिलटर्ड और असंसाधित ये शहद ब्रांड वैज्ञानिक रूप से डिज़ाइन किये गए लकड़ी के छतों से लाया जाता है। यह ब्रांड NMR टेस्टेड है और इसकी कीमत लगभग 500 रूपये है।

हमने इसे क्यों चुना?

  • इस शहद ने अपनी शुद्धता साबित करने के लिए कई परीक्षणों को पास किया है।
  • इसके अंदर प्राकृतिक एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद है जो आपकी त्वचा और पेट के लिए उपयोगी हैं।
  • इस शहद की अपनी खासियत है और इसका मनोहर स्वाद आपको अवश्य पसंद आएगा।
  • यह शहद NMR और NPOP प्रमाणित है।

3. DADEV HONEY

इस शहद के हर बैच का परीक्षण जर्मन की प्रयोगशाला में किया गया है और यह पूर्णतया जैविक शहद है। इसमें किसी भी प्रकार का रसायन, चीनी या संरक्षक नहीं मिलाया गया है और यह NMR टेस्टेड भी है। छत्ते से लेकर टेबल तक शहद को किसी भी प्रकार से बदला नहीं गया है, आप इसका स्वाद चखकर इसकी गुणवत्ता अवश्य जान जायेंगे। इसकी कीमत 450-500 के बीच ही है।

हमने इसे क्यों चुना?

  • NMR टेस्टेड है
  • इसमें किसी भी प्रकार का रसायन या कृत्रिम चीनी मौजूद नहीं है
  • ये बजट फ्रेंडली भी है

4. The Indian Beekeepers Premium Organic Raw Honey

यदि कोई शुद्ध कच्चे शहद की तलाश में है तो THE INDIAN BEEKEEPERS पर आकर उसकी तलाश खत्म हो जाएगी क्यूंकि इसमें किसी भी प्रकार की चीनी, फ्लावरिंग एजेंट या preservatives नहीं मिलाये गए हैं। इस शहद को गर्म भी नहीं किया गया है जिस कारण इसमें नुट्रिएंट्स, एन्ज़इम्स और विटामिन्स की कोई हानि नहीं हुई है।

हमने इसे क्यों चुना?

  • 100% कच्चा और बिना हीट किया हुआ शहद है
  • कई QUATITIES में उपलब्ध है
  • स्वाद बढ़िया है

5. EIWA HONEY

EIWA HONEY एक विश्वसनीय ब्रांड है जो वर्षों के अनुभव का दावा करते हुए छत्ते से शहद को स्थाई रूप से निकालने की कला में महारत हासिल की है। यह शहद निकालने के लिए पूरी तरह जैविक तरीकों का उपयोग करते हैं और इसमें कोई हानिकारक रसायन, चीनी या कीटनाशक नहीं मिलाते। वह दावा करते हैं कि ये शहद पूर्णतया शुद्ध है और स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।

हमने इसे क्यों चुना?

  • शहद निकालने के लिए ये cruelty-free तकनीक का प्रयोग करते हैं।
  • इस शहद में सभी पोषक तत्व और एन्ज़ाइम्स मौजूद होते हैं जो उचित पाचन के लिए आवश्यक होते हैं।
  • जो प्राकृतिक मिठास का आनंद लेना चाहते हैं, उनके लिए ये शहद बहुत बढ़िया है।
  • यह वजन घटाने, त्वचा को निखारने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए काफी फायदेमंद है।
- Advertisement -

Exclusive content

Latest article

More article